किसानों को उन्नत कृषि प्रणाली अपनाने को किया प्रेरित

अल्हैपुर ब्लाक के डबाकरा हॉल में गुरुवार को धामपुर शुगर मिल और गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र मुरादाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में किसानों को गन्ने के रोगों और उनसे बचाव के लिए जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:23 PM (IST)
किसानों को उन्नत कृषि प्रणाली अपनाने को किया प्रेरित
किसानों को उन्नत कृषि प्रणाली अपनाने को किया प्रेरित

बिजनौर, जेएनएन : अल्हैपुर ब्लाक के डबाकरा हॉल में गुरुवार को धामपुर शुगर मिल और गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र मुरादाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में किसानों को गन्ने के रोगों और उनसे बचाव के लिए जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत कृषि प्रणाली अपनाते हुए गन्ने की पैदावार को बढ़ाने को भी प्रेरित किया। गोष्ठी में धामपुर शुगर मिल क्षेत्र के अधिकांश गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया।

गन्ना किसान गोष्ठी में गन्ना शोध परिषद मुजफ्फरनगर से पहुंचे सहायक निर्देशक मनोज श्रीवास्तव और पादप रोग विशेषज्ञ अवधेश डागर ने किसानों को विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य उन्नत कृषि प्रणाली का प्रयोग कर गन्ने की पैदावार को बढ़ाना और गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीटों की रोकथाम है। किसानों को बताया कि गन्ने की फसल का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, खेत में गन्ना सूखने और लाल सड़न रोग संबंधित अन्य रोगों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक अपनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। गोष्ठी में प्रधान प्रबंधक गन्ना आजाद सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित पांडे, सचिव मनोज कुमार, कुशलपाल सिंह, सुभाष सिंह सहित सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी