पर्यावरण संरक्षण की कहानी से ली प्रेरणा

दैनिक जागरण की ओर से आयोजित संस्कारशाला पर्यावरण संरक्षण विषय पर चांदपुर स्थित विवेकानंद इंटर कालेज दरबाड़ा में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि धरा को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:03 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:03 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की कहानी से ली प्रेरणा
पर्यावरण संरक्षण की कहानी से ली प्रेरणा

जेएनएन, बिजनौर। 'दैनिक जागरण' की ओर से आयोजित संस्कारशाला 'पर्यावरण संरक्षण' विषय पर चांदपुर स्थित विवेकानंद इंटर कालेज दरबाड़ा में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि धरा को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी है। लोगों को आगे आकर अपने घरों के आसपास पौधे अवश्य लगाने चाहिए।

प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने लेख के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी प्रदूषण बढ़ रहा है। नदियों में फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी नदी व गंगा को गंदा कर रहा है तो चिमनियों से उठने वाला धुंआ प्रकृति के लिए खतरा पैदा कर रहा है। पेड़ों को काटा जा रहा है, इसलिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। खेतों के साथ-साथ अपने घरों और उसके आसपास अधिक से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षित किया जा सकता है।

------

क्या बोले छात्र-छात्राएं

'दैनिक जागरण' में प्रकाशित पर्यावरण संरक्षण से संबंधित लेख ने मुझे बहुत सीख दी है। वहीं, प्रधानाचार्य द्वारा बताई गईं बातों को ध्यान से सुना और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का भी संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षित रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

- बिट्टू, छात्र।

----

पेड़ पौधों से सभी प्रेम करना चाहिए। हरियाली होगी तो पर्यावरण संरक्षित रहेगा। यह सीख प्रधानाचार्य के लेख से मिली। वहीं, मुझे 'दैनिक जागरण' के लेख से पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिली है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है।

- जिज्ञासा, छात्रा।

------

'दैनिक जागरण' के पर्यावरण संरक्षण से मैंने संकल्प लिया है कि लोगों को मैं स्वयं भी पौधे लगाने के लिए जागरूक करूंगा। प्रधानाचार्य द्वारा लेख के माध्यम से जागरूक करने का संदेश दिया गया है। उनकी द्वारा बताई गई बातें मार्गदर्शन कराने वाली हैं। सभी को इसी सोच से आगे बढ़ना होगा।

- अर्नव, छात्र।

------

प्रदूषण से लोगों की जिदगी पर बुरा असर पड़ रहा है। 'दैनिक जागरण' के लेख और कहानी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज के लोगों को को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस लेख ने उनका ज्ञान भी बढ़ाया है।

- विकास, छात्र।

chat bot
आपका साथी