इनरव्हील क्लब आरोही ने मनाया अधिष्ठापन समारोह

चांदपुर में इनरव्हील क्लब आरोही का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ निर्धन बेटियों को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए निर्धन बेटियों का चयन कर उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:35 PM (IST)
इनरव्हील क्लब आरोही ने मनाया अधिष्ठापन समारोह
इनरव्हील क्लब आरोही ने मनाया अधिष्ठापन समारोह

जेएनएन, बिजनौर। चांदपुर में इनरव्हील क्लब आरोही का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ निर्धन बेटियों को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए निर्धन बेटियों का चयन कर उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।

पंचवटी मंडप में आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद मुरादाबाद से आईं इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट (310) की चेयरमैन सोनल भाटिया ने 2021-2022 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरू गुप्ता को बैच लगाकर मनोनीत किया। उसके बाद नई टीम का गठन किया गया, जिसमें अंजू त्यागी सचिव, भारती सिंह कोषाध्यक्ष, लीना शर्मा आईएसओ, नीलिमा त्यागी एडिटर व रेशू अग्रवाल उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद इस वर्ष की पिक फ‌र्स्ट थीम के अंतर्गत हेल्थ केयर पर डा. वर्णिका ने महिलाओं में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। प्रिसा बस्सी ने गेम खिलाकर तीज क्वीन का चयन किया, जिसमें डा. विनीता तीज क्वीन चुनी गईं। नीतू अग्रवाल और नीलम गुप्ता ने सरप्राइस गेम कराएं। संचालन नीलिमा त्यागी व लीना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अंशुल अग्रवाल, नमिता, भारती, शिल्पा, अंजू गर्ग, पूजा, प्रीति, पूनम, अलका, नीतू आदि का सहयोग रहा।

प्रधानों से संवाद करेंगे अपर मुख्य सचिव

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव छह अगस्त को दोपहर 12 बजे चयनित ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों की स्थापना के मुद्दे पर संवाद करेंगे। पंचायत राज विभाग की निदेशक किजल सिंह ने मंगलवार को डीपीआरओ को भेजे पत्र में निर्देशित किया कि वह जनपद के चयनित ग्राम प्रधानों को जूम एप के लिक को उपलब्ध कराकर संवाद की व्यवस्था कराए।

उधर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने उक्त आदेश के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अपर मुख्य सचिव से संवाद के लिए ब्लाक किरतपुर की ग्राम पंचायत गोपालपुर, स्योहारा ब्लाक के ग्राम बगवाड़ा, नहटौर की चौधेड़ी, हल्दौर ब्लाक की कूकड़ा इस्लामपुर, अफजलगढ़ की सलावतनगर, धामपुर की मोहम्मदपुर सादा, जलीलपुर की जोगी औंधा, मोहम्मदपुर देवमल की रसीदपुर गढ़ी, नूरपुर की मोरना, नजीबाबाद की जालबपुर गूदड़ और कोतवाली ब्लाक की रायपुर गढ़ी पंचायत का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सूचित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी