सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

भाजपा मंडल चकराजमल की बुधवार को गांव में हुई बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा नहटौर में भी बैठक कर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 10:58 PM (IST)
सरकार की योजनाओं  की जानकारी दी
सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

बिजनौर जेएनएन। भाजपा मंडल चकराजमल की बुधवार को गांव में हुई बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा नहटौर में भी बैठक कर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष चौधरी भविराज सिंह ने बैठक में बताया कि सरकार द्वारा लोगों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर चौधरी रंजीत सिंह, लोकेन्द्रपाल सिंह, दीपक शर्मा, प्रदीप चौहान, रामकुमर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, मिकु योगी, रामअवतार सिंह, सोनू आदि उपस्थित रहे।

नहटौर : रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा आकू मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया तथा केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया। मंडल प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जनमानस तक पहुंचाएं। बैठक में जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, संजीव त्यागी, ओमपाल सिंह, राकेश सैनी, जितेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की बूथ कार्यों की समीक्षा

बिजनौर : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने गजरौला शिव स्थित पर चल रहे कार्यों की बिदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गजरौला शिव के बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह घर पर पहुंचकर जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, •िाला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मंडलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विनय राणा, सन्दीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी