'राम' के वियोग में स्वर्ग सिधारे 'दशरथ'

गांव हसनपुर में रामलीला मंचन के दौरान दशरथ का किरदार निभा रहे एक बुजुर्ग कलाकार की मंच पर ही अचानक मृत्यु हो गई। पुत्र वियोग में रोते-रोते वह अचानक राम-राम कहते हुए गिर पड़े। डाक्टर को तुरंत मौके पर बुलाया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:32 PM (IST)
'राम' के वियोग में स्वर्ग सिधारे 'दशरथ'
'राम' के वियोग में स्वर्ग सिधारे 'दशरथ'

जेएनएन, बिजनौर। गांव हसनपुर में रामलीला मंचन के दौरान दशरथ का किरदार निभा रहे एक बुजुर्ग कलाकार की मंच पर ही अचानक मृत्यु हो गई। पुत्र वियोग में रोते-रोते वह अचानक राम-राम कहते हुए गिर पड़े। डाक्टर को तुरंत मौके पर बुलाया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रेहड़ के गांव हसनपुर में गुरुवार देर रात रामलीला का मंचन चल रहा था। यहां गांव निवासी पूर्व प्रधान 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह कई साल से दशरथ की भूमिका अदा करते आ रहे थे। इस बार भी वह दशरथ की भूमिका में थे। दो दिन पहले श्रीराम के वनवास जाने का प्रसंग हो चुका था।

रामलीला समिति के अध्यक्ष गजराज चौहान ने बताया कि राजा दशरथ के पुत्र वियोग की लीला मंचन चल रहा था। दशरथ के रूप में राजेंद्र सिंह फूट-फूटकर रो रहे थे। इसी दौरान अचानक वह मंच पर गिर पड़े। कुछ देर के लिए सभी ने सोचा कि यह उनके अभिनय का हिस्सा है, लेकिन काफी देर तक कोई हरकत न होते देख समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन प्रयास नाकाम रहा।

कमेटी के लोगों ने तत्काल एक निजी चिकित्सक को बुलाकर उन्हें दिखाया गया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने राजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

शुक्त्रवार देर रात स्योहारा नूरपुर रोड पर इकडे के पुल पर बाइक सवार दो युवक पुल से टकरा गए, जिसमे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर दोनों घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। एक युवक की पहचान प्रवेन्द्र (28) पुत्र भूदेव निवासी फ़ीना के रूप में हुई है, जबकि दूसरा मृतक युवक भी फ़ीना का बताया जा रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी