समाधान न होने पर किसान करेंगे भूख हड़ताल

बिजनौरजेएनएन। शेरकोट-कोपा मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र शुरू न किए जाने से क्षेत्र के किसान नाराज हैं।मिल को पेराई सत्र शुरू किए तीन सप्ताह से अधिक का समय हो गया है लेकिन किसान गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:05 AM (IST)
समाधान न होने  पर किसान करेंगे भूख हड़ताल
समाधान न होने पर किसान करेंगे भूख हड़ताल

समाधान न होने पर किसान करेंगे भूख हड़ताल

बिजनौर,जेएनएन। शेरकोट-कोपा मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र शुरू न किए जाने से क्षेत्र के किसान नाराज हैं।मिल को पेराई सत्र शुरू किए तीन सप्ताह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन किसान गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं।

इसके विरोध में किसानों ने तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने वहीं पर डेरा डालते हुए खाना भी बनाना शुरु कर दिया है। दूसरे दिन भी धरना जारी रहा, मंगलवार को किसानों ने मंडलायुक्त यशवंत राव से भी शिकायत की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

बरसात के मौसम में पानी के तेज बहाव से शेरकोट-कोपा मार्ग बह गया था। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस मार्ग की सुध नहीं ली है। इसके चलते शेरकोट क्षेत्र के गांव मंधौरा, धुराड़ा और कोपा आदि में गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं किए गए हैं। इसके चलते किसान अपना गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं। खेत खाली न होने के चलते वह गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनका गन्ना खेतों में खड़ा बर्बाद हो रहा है। इसके विरोध में इसके विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया तो भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। किसानों ने पूरी तरह तहसील में डेरा डालते हुए खाना भी यहीं पर बनाना शुरु कर दिया है। इस दौरान संतराम सिंह, सुभाष चंद्र, डा. वीरेंद्र कुमार सैनी, राजकुमार सिंह, लेखराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी