इंसानियत ही उन्नति की राह: मौलाना आरिफ

नजीबाबाद में अंजुमन शाने मिल्लत की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जलसा आयोजित हुआ। मौलाना आरिफ रजा देहलवी ने कहा कि नमाज अदा करना व रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज है। इंसानियत की राह उन्नति की राह है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:35 PM (IST)
इंसानियत ही उन्नति की राह: मौलाना आरिफ
इंसानियत ही उन्नति की राह: मौलाना आरिफ

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में अंजुमन शाने मिल्लत की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जलसा आयोजित हुआ। मौलाना आरिफ रजा देहलवी ने कहा कि नमाज अदा करना व रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज है। इंसानियत की राह उन्नति की राह है।

जुलूसे मोहम्मदी के बाद नगर के मछली बाजार में अंजुमन शाने मिल्लत की ओर से मौलाना महफूज रजा की अध्यक्षता में जलसा आयोजित हुआ। कारी अब्दुल वाजिद की तिलावते कलाम-ए-पाक व नात-ए-पाक से जलसे का आगाज हुआ। जलसे को खिताब करते हुए मौलाना आसिफ रजा देहलवी ने मोहम्मद साहब की सीरत बयान की। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब ने इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम दिया है। नमाज अदा करना और रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज है। मदरसा नजीबुल इस्लाम के तालिब इल्मो ने मोहम्मद साहब की शान में नाते पाक पढ़कर राजे अकीदत पेश की। तारीफ शाकिर के संचालन में आयोजित जलसे में अंजुमन शाने मिल्लत के अध्यक्ष हाजी जाहिद हुसैन, सचिव मोहम्मद इदरीश, शाहनवाज खलील, शाहनवाज मंसूरी, नईम खान, मोहम्मद खालिद, नवाब वारसी, डा. मुजीबुर्रहमान, यासीन अल्वी, मोहम्मद शाकिर, अमीर अहमद, लईक अहमद, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे। जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 23 को

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्र 2021 के अंडर-25 वर्ष के जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल ब 23 अक्टूबर को विक्टोरिया पार्क स्टेडियम मेरठ में होगा।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र सारस्वत ने बताया कि अंडर 25 वर्ष के जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 19 अक्टूबर को होना था। अत्यधिक बारिश के कारण ट्रायल स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब उक्त ट्रायल 23 अक्टूबर को विक्टोरिया स्टेडियम मेरठ में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी आदित्य शर्मा, मानिक वर्मा, दुष्यंत शर्मा, भानु भारद्वाज, विपुल कुमार, राजदेव, विकास अंटीवाल, अभिकुश यादव, आर्यमन, शुएब इस्लाम, दिव्यांशु राजपूत, मोहित कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, सुल्तान अहमद, महेंद्रजीत सिंह, विवेक कुमार कांगरी, अवेज, रहमान, अभिषेक निर्धारित तिथि को अपने प्रमाण-पत्रों के साथ सुबह आठ बजे मेरठ पहुंचे।

chat bot
आपका साथी