हिदू जागरण मंच ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस

धामपुर में हिदू जागरण मंच के तत्वावधान में हिदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:42 PM (IST)
हिदू जागरण मंच ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस
हिदू जागरण मंच ने मनाया हिदू साम्राज्य दिवस

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर में हिदू जागरण मंच के तत्वावधान में हिदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन किया। जिलाध्यक्ष ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

बुधवार को हिदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि हिदू साम्राज्य की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। 23 जून का दिन पूरे हिदुस्तान के लिए बड़ा गौरवमय माना जाता है। इस दिन मुगलों को परास्त करने के बाद शिवाजी वापस लौटे थे और उनका सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। उसी दिन से प्रत्येक वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस (हिदू साम्राज्य दिवस) के रूप में मनाया जाता है। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना कर वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अक्षत रस्तोगी, सचिन पंडित, अंकित सैनी, अनिल चौधरी, मोहित रस्तोगी, गीत गौरव, शिवांश शर्मा, वीरेंद्र पुष्पक आदि उपस्थित रहे।

- - - - - - - कबाड़ी मार्केट में छापेमारी नजीबाबाद: चोरी किया गया वाहन नजीबाबाद की कबाड़ी मार्केट में होने का पता चलने पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने छापेमारी की। शक के आधार पर पुलिस दो आरोपित दुकानदारों को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गई। बताया जा रहा है कि नंबर प्लेट बदलकर वाहन को बेचा गया था। पकड़े जाने पर इसकी छानबीन की गई, तो वाहन नजीबाबाद में होने का पता चला था। स्थानीय पुलिस ने छापेमारी से अनभिज्ञता व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी