बदला मौसम का मिजाज, जिले में हुई 11 मिमी बारिश

जिले में शनिवार सुबह जमकर बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। करीब 11 बजे धूप निकली और फिर दिनभर सूर्यदेव व बादलों में लुपा-छुपी जारी रही। बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM (IST)
बदला मौसम का मिजाज, जिले में हुई 11 मिमी बारिश
बदला मौसम का मिजाज, जिले में हुई 11 मिमी बारिश

बिजनौर, जेएनएन। जिले में शनिवार सुबह जमकर बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। करीब 11 बजे धूप निकली और फिर दिनभर सूर्यदेव व बादलों में लुका-छुपी जारी रही। बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

जिले में पिछले दो दिन से रूक-रूक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना है। बारिश से दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। फसलों के लिए बारिश को लाभदायक माना जा रहा है।

कोतवाली देहात : शनिवार सुबह से झमाझम बारिश होती रही। इससे खेतों में पानी भर गया। नगीना के कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20.8 डिग्री बना रहा। 11 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश होने की वजह से दिन और रात के तापमान में 5-5 डिग्री की गिरावट हुई है।

धामपुर : शनिवार सुबह मौसम में फिर से बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में हवा के साथ बारिश शुरू हुई। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में हुई बारिश अभी गन्ना आदि फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि इससे चारे की फसलों को लाभ होगा।

नहटौर : बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कई जगह जलभराव होने के कारण नागरिकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

चांदपुर: शुक्रवार को दिन में गर्मी रही और रात में उमस महसूस हुई। वहीं शनिवार को मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय ही आमसन में काले घने बादल छाए गए और आठ बजे के बाद ही अंधेरी सी छा गई। जिसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवा से बिजली भी बाधित हो गई। काफी देर तक आपूर्ति बंद रही। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। हीमपुरदीपा क्षेत्र में बारिश गन्ने की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। बृजपाल सिंह, महकार सिंह, छत्रपाल, उमेश, शीशपाल, जय वीर, यासीन, अनीश, रहमत अली आदि किसानों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न आने से गन्ने की फसल सिचाई के अभाव में प्रभावित हो रही थी। बारिश होने से उनकी फसल को संजीवनी मिली है। वहीं, रतनगढ़ क्षेत्र में भी बारिश हुई। किसान रविन्द्र कुमार व जयपाल सिंह का कहना है कि इस बार लगातार बारिश होने से खेती के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। किसान धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। यह बारिश किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

chat bot
आपका साथी