गौ संरक्षण केंद्र पर हुआ हवन यज्ञ

जेएनएन बिजनौर। छाछरी टीप की बृहद गौ संरक्षण केंद्र पर गौरक्षा समिति के तत्वाधान में गुरुवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:51 PM (IST)
गौ संरक्षण केंद्र पर हुआ हवन यज्ञ
गौ संरक्षण केंद्र पर हुआ हवन यज्ञ

जेएनएन, बिजनौर। छाछरी टीप की बृहद गौ संरक्षण केंद्र पर गौरक्षा समिति के तत्वाधान में गुरुवार को वैदिक यज्ञ के आयोजन के साथ-साथ पौधारोपण किया गया।

गौ संरक्षण केंद्र समिति के तत्वाधान में समिति सचिव रवि ढाका के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वैदिक यज्ञ का आयोजन मोहित शास्त्री ने किया। इसके बाद मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने गौशाला को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पौधे रोपित किये। इस दौरान प्रमुख रूप से शिव मंदिर के महंत प्रदास महाराज, शंकर दास, समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह, आचार्य मोहित शास्त्री, प्रशांत महर्षि, मयंक मयूर, डा. विदित, ललित जोशी, डा. आकाशदीप चौधरी, पीतम सिंह, विपुल तोमर, बबलू प्रधान, आदि लोगों की मौजूदगी रही है।

महिला पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा और बचाव की सीख

जेएनएन, बिजनौर : पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एंटी रोमियो और महिला हेल्प डेस्क में लगी महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान बचाव और सुरक्षा का गुर सिखाए गए। महिला अपराध के बारे में ग्राफिक और वीडियो के माध्यम से जागरूक किया गया।

गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने किया। महिला सुरक्षा कार्यशाला में एसपीजी व पैरामिलेट्री से सेवानिवृत्त प्रमोद भारती, धनजंय शाही, उमा, मनीष कुमार ने एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला रिपोर्टिंग चौकी और महिला डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों और दारोगाओं को ट्रेनिग दी। विनडेट सिक्योरिटी सॉल्यूशन के सीईओ प्रमोद भारती ने महिला पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रखने, हमलावरों का सामना करने और बचाव के गुर सिखाएं। इसके अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को जुड़ो-कराटे, शस्त्रों के हमले से खुद का बचाव आदि का प्रशिक्षण दिया। टीम ने इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की सीसीटीवी फुटेज को स्क्रीन पर दिखाकर जागरूक किया। बताया कि संदिग्ध होने पर महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क होना चाहिए। डीएम व एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अपराधों पर पुलिस लापरवाई न बरते। कार्यशाला में एएसपी सिटी/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया, सीओ डा.गणेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी