जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिग, एक गिरफ्तार

शासन की सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कैमरी गांव में जन्मदिन पार्टी में दो युवकों ने लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिग की। पुलिस ने एक युवक को लाइसेंसी रायफल व पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:16 AM (IST)
जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिग, एक गिरफ्तार
जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिग, एक गिरफ्तार

जेएनएन, बिजनौर। शासन की सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कैमरी गांव में जन्मदिन पार्टी में दो युवकों ने लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिग की। पुलिस ने एक युवक को लाइसेंसी रायफल व पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कैमरी गांव निवासी पंकज कुमार शर्मा के पौत्र का गुरुवार रात जन्मदिन था। उनके यहां जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात के गांव बरखेड़ा प्रेमपुरी निवासी विकास पुत्र महेंद्र भी आया था। रात 11 बजे अचानक विकास ने लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने विकास को लाइसेंसी रायफल, तीन खाली कारतूस व एक पिस्टल 32 बोर के साथ पकड़ लिया। पंकज शर्मा मौके से भाग गए। थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि विकास व पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज की तलाश की जा रही है। विकास का चालान कर दिया है। साइबर ठग ने बैंक खाते से उडाई रकम

गांव गोपालपुर के एक युवक से साइबर ठग ने ओटीपी मालूम कर खाते से रकम ही नहीं उड़ाई बल्कि चार बैंकों में डिजीटल खाते भी खोल लिए। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने उसके भाई को फोन कर ओटीपी हासिल करते हुए खाते से 24 हजार रुपये उड़ा लिए। पैसा कट जाने की बात कहने पर उसने लौटाने की बात कही और कहा कि तुम्हारे खाते में पैसा नहीं जा रहा। इसके बाद पेन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी लेकर चार बैंकों में डिजीटल खाता खोल लिया, जिनमें ट्रांजक्शन की भी गई। जाना स्मोल फाइनेंस बैंक मेरठ, फेडरल बैंक मेरठ, आईडीएफसी बैंक मेरठ और कोटक महिद्रा में खाते खोले गए, जिन्हें बंद कराने के लिए पत्र भी भेजा। लेकिन खाता बंद नहीं किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी