दूरदर्शन पंजाबी पर गूंजेंगे साक्षी सैनी के सुरीले स्वर

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। छोटे शहरों से निकली प्रतिभाएं देख में नाम रोशन कर रही है। कुछ ऐसा ही यह साबित कर दिखाया है नगीना की बिटिया ने। साधारण परिवार में जन्मी साक्षी सैनी अपनी प्रतिभा के बल पर दूरदर्शन के रियलिटी शो किसमें कितना है दम में अपनी मधुर आवाज से जगह बना ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:37 PM (IST)
दूरदर्शन पंजाबी पर गूंजेंगे साक्षी सैनी के सुरीले स्वर
दूरदर्शन पंजाबी पर गूंजेंगे साक्षी सैनी के सुरीले स्वर

बिजनौर, जेएनएन। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। छोटे शहरों से निकली प्रतिभाएं देख में नाम रोशन कर रही है। कुछ ऐसा ही यह साबित कर दिखाया है नगीना की बिटिया ने। साधारण परिवार में जन्मी साक्षी सैनी अपनी प्रतिभा के बल पर दूरदर्शन के रियलिटी शो किसमें कितना है दम में अपनी मधुर आवाज से जगह बना ली है।

नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी जितेंद्र सैनी की बेटी साक्षी सैनी ने अपने गायकी के हुनर को देश भर में दिखाने का सपना देखा। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने इसके लिए उसने जमकर रियाज भी किया। अंतत साक्षी सैनी का चयन दूरदर्शन पर आने वाले रियलिटी शो किसमें कितना है दम में हो गया। सपना साकार होने पर वह बेहद खुश है। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी अब दूरदर्शन के पंजाबी चैनल के एक रियलिटी शो किसमें कितना है दम में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। साक्षी के चयन पर परिवार के लोग बेहद खुश हैं तथा टीवी पर बिटिया को देखने के लिए उत्साहित है। पिता जितेंद्र सैनी ने बताया की अभी कार्यक्रम के प्रसारित होने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन चयन होने के प्रमाण पत्र मिल चुके है। कार्यक्रम रविवार को दोपहर तीन से चार बजे के बीच प्रसारित होता है। -वीडियो कालिग पर सुनाया लाइव संगीत

साक्षी ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। साथ ही गानों की वीडियो क्लिप भेजी थी। इसी के आधार पर उसका प्रतियोगिता में प्रवेश हुआ है। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में उसकी गायन वीडियो के आधार पर उसे अगले राउंड के लिए चुना गया। उसके बाद प्रतियोगिता के जजों के सामने उसने लाइव गाना वीडियो कालिग के माध्यम से सुनाया, जिसके बाद उसे सेमी फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। उसने बताया कि वह पिछले तीन वर्षो से प्रयागराज संगीत महाविद्यालय से प्रभाकर धामपुर के शिशुपाल वर्मा के सानिध्य में रियाज कर रहीं है।

chat bot
आपका साथी