ईद मिलादुन्नबी पर दुआ के लिए उठे हाथ

धामपुर तहसील में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर देश में अमन चैन के लिए दुआएं की गईं। धामपुर स्योहारा अफजलगढ़ में जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:37 PM (IST)
ईद मिलादुन्नबी पर दुआ के लिए उठे हाथ
ईद मिलादुन्नबी पर दुआ के लिए उठे हाथ

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर तहसील में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर देश में अमन चैन के लिए दुआएं की गईं। धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

धामपुर में मोहल्ला बंदूकचियान स्थित मदरसा नूरिया से जुलूस को शहरकाजी मुफ्ती जाकिर हुसैन नईमी ने हरी झंडी दिखाई। जुलूस इस्लामिया मुसाफिरखाना में संपन्न हुआ। सपा के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान भी जुलूस में शामिल हुए। मुफ्ती मोहम्मद इकबाल, नाजिम साहब, इमाम मोहम्मद उस्मान, जकी अहमद, नसीम अहमद, इरफान लतीफी आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कमेटी के नगराध्यक्ष वसीउर्रहमान, नदीम नजाकत खान, सुधीर कुमार, शब्बन, नसीम मंसूरी, आबिद सलमानी, रिफाकत, वसीम, शमीम आदि ने नासिर मियां के मजार पर चादरपोशी की।

स्योहारा: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में धार्मिक रंग के साथ देश भक्ति का रंग भी दिखाई दिया। जुलूस में युवा तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। फव्वारा चौक पर चेयरमैन अख्तर जलील, थाना चौराहे पर डा. एमएफ अब्बासी, बदर खान, सलीम मलिक आदि ने स्वागत किया। सैय्यद महबूब अली, दानिश अली, कासिफ अली, सैय्यद शान, मतलूब अहमद, एडवोकेट ऐजाज, हकीम रईस, हकीम अनीस, शकील अहमद आदि ने अमन चैन की दुआएं मांगी।

अफजलगढ़ : जिक्रीवाला में ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। जुलूस जमा मस्जिद से शुरू हुआ, जो कई रास्तों व नेशनल हाईवे से गुजरता हुआ मदरसा जामिया गौसिया में संपन्न हुआ। हाजी जियाउल हक, अनवर इरफान खान, वहीदुर्रहमान, ग्राम प्रधान जमशेद, हाफिज, शमीम, कासिम रजा, हाजी जमालुद्दीन, अख्तर हुसैन, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे। भाकियू अंबावत की पंचायत 23 को

हीमपुरदीपा: भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की महापंचायत 23 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव माड़ी में होगी। जिला संरक्षक चौधरी परसराम सिंह ने बताया कि माड़ी के भारत कृषि फार्म पर महापंचायत सुबह 11 बजे आयोजित होगी। जिसमें बिजली, उर्वरक के बढ़ी दरों, बकाया गन्ना भुगतान आदि ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाएगा। महापंचायत को राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत संबोधित करेंगे। उन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों से समय पर पहुंचने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी