गुलदार ने बनाया कुत्ते को निवाला, ग्रामीणों में दहशत

ग्राम बहादुरपुर में एक व्यक्ति की पशुशाला में घुसकर गुलदार ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM (IST)
गुलदार ने बनाया कुत्ते को निवाला, ग्रामीणों में दहशत
गुलदार ने बनाया कुत्ते को निवाला, ग्रामीणों में दहशत

बिजनौर, जेएनएन। ग्राम बहादुरपुर में एक व्यक्ति की पशुशाला में घुसकर गुलदार ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया।

क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी भारत सिंह ने खेत पर पशुशाला बना रखी है। शनिवार की रात में पशुशाला में एक गुलदार घुस आया। गुलदार पशुशाला में बंधे पशुओं पर हमला करने के फिराक में था, तभी उनका पालतू कुत्ता बीच में आ गया। गुलदार ने कुत्ते को मार डाला। सुबह होने पर जब भारत सिंह अपने खेत पर पहुंचे तो उनका पालतू कुत्ता मौके पर मरा पड़ा मिला। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

राजवीर सिंह, टीकाराम सिंह, धर्मपाल सिंह, डोरीलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार जंगल में दिखाई देता है। क्षेत्र में लोग गुलदार से परेशान हैं। आए दिन गुलदार पशुओं और कुत्तों को निवाला बना रहे हैं लेकिन वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

बाघ ने सिचाई विभाग के कर्मचारियों को दौड़ाया

संवाद सूत्र, कालागढ़ : हनुमान मंदिर से जा रहे बाइक सवार सिचाई विभाग के कर्मचारियों को बाघ ने दौड़ा लिया। शनिवार की शाम करीब सात बजे सिचाई विभाग के कर्मचारी पुराना कालागढ़ से वापस नई कालोनी जा रहे थे। हनुमान मंदिर के पास में कर्मचारी मनफूल सिंह एवं मनोज कुमार के पीछे बाघ ने दौड़ लगा दी। बाघ को अपनी ओर दौड़ता हुआ देख उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। बाघ ने उनका दूर तक पीछा किया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हनुमान मंदिर के आसपास बाघ की आवाजाही रहती है।

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 26 को

नजीबाबाद: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांगेस की प्रतिज्ञा यात्रा मंगलवार को दोपहर 12 बजे नजीबाबाद में बस स्टैंड पहुंचेगी। प्रतिज्ञा यात्रा में कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुशी्र, आराधना मिश्रा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, बिजनौर प्रभारी संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह जानकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष एम अकरम खां ने दी।

chat bot
आपका साथी