लघु उद्योग को गति दे सकती हैं समूह की महिलाएं

जलीलपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेगा कैश क्रेडिट लिकेज स्कीम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डीसी ने सहायता समूह की महिलाओं को लघु उद्योग के बारे में जानकारी देते हुए सशक्त बनने को कहा। इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:42 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:42 AM (IST)
लघु उद्योग को गति दे सकती हैं समूह की महिलाएं
लघु उद्योग को गति दे सकती हैं समूह की महिलाएं

बिजनौर, जेएनएन। जलीलपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेगा कैश क्रेडिट लिकेज स्कीम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डीसी ने सहायता समूह की महिलाओं को लघु उद्योग के बारे में जानकारी देते हुए सशक्त बनने को कहा। इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

मंगलवार को ब्लाक के डवाकरा हाल में आयोजित सहायता समूह की बैठक हुई, जिसमें डीसी ज्ञान सिंह ने समूह की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिकेज स्कीम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि समूह की महिलाएं बैंकों से एक लाख तक का लोन लेकर लघु उद्योग-धंधों को गति देकर इसके माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बना सकती हैं। साथ ही समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं एकजुट होकर मोमबत्ती, सिलाई, कढ़ाई, अंगोछा, पोछा लगाने का रुमाल, धूपबत्ती, दुकान, साइबर कैफे आदि का काम कर रही हैं। 11 महिलाओं का एक समूह बैंक से एक लाख तक का लोन बिना ब्याज लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। इस मौके पर एलडीएम जोगेंद्र ग्रोवर, ओमी परमार, अजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

पसीना-पसीना रही समूह की महिलाएं

तीन घंटे तक चली बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पसीना-पसीना रहीं। बैठक के लिए बीडीओ द्वारा उचित व्यवस्था न कराए जाने से बैठक में मौजूद अधिकारी व महिलाएं उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। यहां पंखे आदि चलाने की व्यवस्था नहीं थी।

-----

chat bot
आपका साथी