व्यापारियों की समस्या पर सरकार गंभीर: विशेष गुप्ता

पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिला स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी के सरल करने और व्यापार संबंधी कानूनों को सरल बनाने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:37 PM (IST)
व्यापारियों की समस्या पर सरकार गंभीर: विशेष गुप्ता
व्यापारियों की समस्या पर सरकार गंभीर: विशेष गुप्ता

जेएनएन, बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिला स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी के सरल करने और व्यापार संबंधी कानूनों को सरल बनाने की मांग की गई।

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोतवाली देहात शाखा की दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन का रविवार रात आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या को सरकार गंभीरता से ले रही है। भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सरकार में व्यापारी वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की वजह से मध्यमवर्गीय व्यापारी थोड़ा परेशानी में आया है, जिसके लिए सरकार ने राशन के रूप में मदद पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी सरकार को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए सरकार को भी चाहिए कि सरकार व्यापारियों के हितों के लिए काम करें। जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ की अध्यक्षता व इरशाद मंसूरी और रईस मलिक के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मोहम्मद गाजी, सत्यकाम विश्नोई, अरविद विश्नोई, मोनू अग्रवाल, शादाब, अनिल बिश्नोई, नसीम शमसी, शहजाद मंसूरी, शेख गुलशाद, शेख आफताब, युसूफ इदरीसी, मुरसलीन, शमशेर आदि व्यापारी मौजूद रहे। बर्दाश्त नहीं होगा कर्मचारियों का उत्पीड़न : रामेंद्र

बिजनौर : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेशाध्यक्ष रामेन्द्र श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष के साथ-साथ कर्मचारियों की प्रत्येक मांग के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कि प्रदेशाध्यक्ष ने हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष किया है। कर्मचारियों की हर मुसीबत में स्तंभ के सामान खड़ा होना, कर्मचारियों के लिए संजीवनी का काम करता है।

बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अयोध्या यादव, पीलीभीत जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिला मंत्री रामसेवक वाल्मीकि, बरेली जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप, कासगंज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अमेठी जिलाअध्यक्ष अंकुर वर्णवाल, सीतापुर जिलाध्यक्ष बृजेश राजपूत, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश लाल, जिला मंत्री पंकज कुमार कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, दीपक कुमार, विजेंद्र पाल, मनोज कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं बैठक में मुकेश मल्होत्रा, चंद्रहास सिंह, जय प्रकाश पाल, पंकज कटारिया एवं नरेश कुमार एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी