घर-घर दें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी: बेनीवाल

भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह घर-घर पहुंचकर आम जनमानस को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओें और उपलब्धियों की जानकारी देने का काम करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:09 PM (IST)
घर-घर दें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी: बेनीवाल
घर-घर दें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी: बेनीवाल

बिजनौर, जेएनएन। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह घर-घर पहुंचकर आम जनमानस को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओें और उपलब्धियों की जानकारी देने का काम करें। इससे पहले उनका जिले में पहली बार आगमन पर बैराज गंगा घाट समेत कई स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

गुरुवार को काकरान वाटिका में हुए सम्मान समारोह में मोहित बेनीवाल ने कहा कि वह बिजनौर जिले में हुए चुनावों में काम कर चुके हैं। जिले में दो लोकसभा और आठ विधानसभा सीट हैं। जल्द जिला पंचायत के चुनाव होने हैं। वहीं अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धि जनता को बतानी होगी। भाजपा नेता और कार्यकर्ता हर समय जनता के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिस पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे पूरी मेहनत से उसे निभाने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व संचालन विनय राणा ने किया। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा, विधायक सुचि मौसम चौधरी, विधायक नहटौर ओमकुमार, विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, पूर्व सांसद शीशराम रवि, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, ऐश्वर्य मौसम चौधरी, डा.नवनीत गर्ग, अंकित कुमार डोडवाल, कविता चौधरी, सुमन त्यागी व राजीव सिसौदिया, दिनेश कुमार, अनूप वाल्मीकि, विकास अग्रवाल, महेंद्र धनौरिया, वीर सिंह, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित देशवाल ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी