महंगाई की मार से आम जनता परेशान: राहुल

जेएनएन बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:46 PM (IST)
महंगाई की मार से आम जनता परेशान: राहुल
महंगाई की मार से आम जनता परेशान: राहुल

जेएनएन, बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के 'चौपाल पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में कृषि कानून वापस लेने एवं महंगाई कम करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान हैं, आर्थिक संकट के दौर में बेरोजगारी भी बढ़ रही है।

यह बात राहुल सिंह ने ग्राम शाहपुर एवं वाजिदपुर में हुई सभा में कही। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग की बात की और उनके हकों की लड़ाई लड़ी है। सरकार लोगों को आर्थिक मदद देने के बजाय महंगाई से मार रही है। जुलाई माह के बाद रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 17 अगस्त को फिर से 25 रुपये बढ़ा कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान ने कहा कि अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी कम हैं, तब सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं कम कर रही है। अली अदनान की अध्यक्षता एवं पीतम सिंह के संचालन में हुई सभा में कामेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, बिजेंद्र प्रधान, साहब सिंह, विवेक कुमार, रविशेखर तोमर, अभिषेक, अनुज चौधरी, रोहित प्रधान, प्रशांत, हिमांशु, सलमान, मुस्तकीम, संजीव प्रधान, विवेक आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। उधर, राष्ट्रीय लोकदल की महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कई गांवों का दौरा किया। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की सरकार आने पर ही नवयुवकों को रोजगार मिलेगा, किसानों का विकास होगा। पार्टी की नीतियों का किया प्रचार

राष्ट्रीय लोकदल की ब्लाक बुढ़नपुर के ग्राम पट्टी में तेगबाहदुर सिंह शास्त्री के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों को पार्टी की नीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में खूब सिंह, तरुण, विक्रम, अहसान, बुद्धू मियां, छत्रपाल सिंह, छुट्टन सिंह, चंद्रपाल गुर्जर, जयकार सिंह, भगत प्रधान जी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी