योग दिवस पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

आयुष मंत्रालय एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 जून को सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कोविड महामारी के दृष्टिगत सभी लोग घर पर ही योगाभ्यास करेंगे। साथ ही राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिताओं भी आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:23 AM (IST)
योग दिवस पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
योग दिवस पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

बिजनौर,जेएनएन। आयुष मंत्रालय एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 जून को सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कोविड महामारी के दृष्टिगत सभी लोग घर पर ही योगाभ्यास करेंगे। साथ ही राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिताओं भी आयोजन किया जाएगा।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. इसम पाल सिंह ने बताया कि योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत योग वीडियो प्रतियोगिता, योग कला, तथा योग क्विज समेत तीन प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं पांच से 18 वर्ष, 19 से 40 वर्ष एवं 41 से 60 वर्ष वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 21 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक योगाभ्यास करते हुए दो से चार मिनट का वीडियो रजिस्ट्रेशन करके आयुष कवच पर अपलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आनलाइन योग क्लास जनपद में दो योग वैलनेस सेंटर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह छह से सात बजे तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले काफी समय से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने का आह्वान किया। श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

चांदपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मार्ग पर फैली गंदगी और किनारों पर उगी घास को साफ किया। ब्रह्माकुमारी सेंटर की मुख्य संचालिका साधना दीदी ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने घर के आसपास सफाई रखनी चाहिए। भारत भूमि देवी देवताओं की भूमि है, हम सब भारतवासी धरती को धरती मां कहकर पुकारते हैं। इसे स्वच्छता रखना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार महावीर सिंह, यशवीर तोमर, निर्भय अग्रवाल, हर्ष भाटिया, राममूर्ति आचार्य, ओमवीर, राम किशोर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी