गौसपुर में गंगा का कटान जारी

गंगा का जलस्तर कम होने के गुरुवार को ग्राम गौसपुर में कटान जारी है। तहसील प्रशासन ने गांव में हाईअलर्ट किया हुआ है। ग्रामीण भी कटान पर निगाह बनाए हुए हैं और सुरक्षा बरत रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:13 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:13 AM (IST)
गौसपुर में गंगा का कटान जारी
गौसपुर में गंगा का कटान जारी

जेएनएन, बिजनौर। गंगा का जलस्तर कम होने के गुरुवार को ग्राम गौसपुर में कटान जारी है। तहसील प्रशासन ने गांव में हाईअलर्ट किया हुआ है। ग्रामीण भी कटान पर निगाह बनाए हुए हैं और सुरक्षा बरत रहे हैं। किसान रोशन सिंह, चतर सिंह, धर्म सिंह, सत्यपाल सिंह, कलवा सिंह, हरपाल सिंह, चंद्रहास सिंह आदि की कृषि भूमि लगातार गंगा के कटान की जद में आकर जमींदोज हो रही हैं। किसानों ने बताया कि दो दिन से गंगा फिट कटान कर गांव की ओर बढ़ी है। गंगा से आबादी की दूरी भी कम हुई है। किसानों की गन्ने की फसल कटान से नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि उनकी गन्ने की फसल तैयार खेतों में खड़ी थी। अब खेतों की मिट्टी के साथ गंगा में बह रही है। जीवनपुरी गांव में अभी भी पानी भरा हुआ है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन

कालागढ़ पावर हाउस की एक टरबाइन मशीन में गुरुवार को प्रतिघंटा 35 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो गया। बांध के स्पिलवे गेटों से 3,500 क्यूसेक पानी एवं पावर हाउस की एक टरबाइन मशीन से 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। अब रामगंगा में पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह जानकारी बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने दी। उल्लेखनीय है कि िबांध से छोड़े गए पानी से रामगंगा नदी के खादर क्षेत्रो में फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने रामगंगा में पानी की निकासी कम करने की मांग भी की थी। गुरुवार को बांध की झील का जलस्तर 363.890 मीटर रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी