दिन ढलते ही छाई कोहरे जैसी धुंध

चांदपुर में जुलाई माह समाप्ति की ओर है और मौसम लगातार रंग दिखा रहा है। एक ओर जहां गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ रही है तो दूसरी और अपेक्षा अनुरूप बारिश न होने से लोग बेचैन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:29 PM (IST)
दिन ढलते ही छाई कोहरे जैसी धुंध
दिन ढलते ही छाई कोहरे जैसी धुंध

जेएनएन, बिजनौर। चांदपुर में जुलाई माह समाप्ति की ओर है और मौसम लगातार रंग दिखा रहा है। एक ओर जहां गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ रही है तो दूसरी और अपेक्षा अनुरूप बारिश न होने से लोग बेचैन हैं।

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी के बाद उमस बढ़ गई। दोपहर में उमस का असर अधिक दिखाई दिया, लेकिन शाम के समय आसमान में बादल छा गए। वहीं, दिन ढलने के साथ मौसम में अजीब माहौल नजर आया। एकाएक चारों और धुंध सी छा गई। हाईवे पर तो कोहरे जैसी धुंध नजर आई और लोग दिन छिपने से पूर्व ही वाहनों की लाइट जलाकर गुजरे। अचानक मौसम के मिजाज को देख लोग आश्चर्य जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि अभी इतनी बारिश भी नहीं हुई कि ओस अधिक पड़ सके। बावजूद इसके वातावरण में अजीब सी धुंध छा जाने से मौसम अलग तरह का प्रतीत हो रहा है। शाम को कोहरे जैसी धुंध का असर अधिक ही नजर आया। उधर, बता दें कि रविवार को गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा था। वहीं, सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। जिन्हें देख लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी के बाद मौसम और उमस वाला हो गया।

सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

बिजनौर। प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह पर परिवहन विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर एआरटीओ प्रशासन ने पुलिस के साथ वाहन चालकों को ट्रैफिक के नियमों के बारे में बताया।

22 से 28 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को पांचवें दिन को शहर में एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने स्टाफ के साथ सड़क पर उतरे। रोडवेज बस स्टैंड बिजनौर में चेकिग कर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी। जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया। बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील की। पंफलेट का भी वितरण किया गया। कोरोना और सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में जानकारी दी गई। बसों में सवारियों को कोरोना से बचाव के बारे में बताया गया। एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा दुपहिया वाहन पर हेल्मेट का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी