खेत से गन्ने की निकासी रुकने से पशुओं पर चारे का संकट

क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल पर गन्ना बेचते हैं। कई दिनों से किसानों की गन्ना पर्ची नहीं आने से चारा संकट बढ़ गया है। किसान अपने पशुओं को महंगा भूसा खिलाने के लिए मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:04 PM (IST)
खेत से गन्ने की निकासी रुकने से पशुओं पर चारे का संकट
खेत से गन्ने की निकासी रुकने से पशुओं पर चारे का संकट

बिजनौर, जेएनएन। क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल पर गन्ना बेचते हैं। कई दिनों से किसानों की पर्ची नहीं आने से खेतों से गन्ने की निकासी काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर उनके पशुओं के चारे पर पड़ा है। किसानों का कहना है कि गन्ना पर्ची न होने से किसान खेतों पर गन्ना नहीं छील रहे हैं। ऐसे में पशुओं को महंगा भूसा खिलाकर पालना पड़ रहा है।

मंडावली क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल के कई गन्ना क्रय केंद्र संचालित हैं। गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े किसानों जय सिंह, रविद्र सिंह, पंकज सिंह ने शिकायत की कि उन्हें गन्ना पर्ची समय से नहीं मिल पा रही है। इस कारण खेतों से गन्ने की निकासी की गति थम गई है। खेत जल्दी खाली नहीं होने से गेहूं की बुवाई में तो विलंब हो ही रहा है, गन्ना नहीं छील पाने से पशुओं के लिए चारा भी नहीं निकाल पा रहे हैं। किसान ओंकार सिंह, सुनील कुमार ने उच्चाधिकारियों से समय पर गन्ना पर्ची दिलाए जाने की मांग की है।

ईओ ने सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी

संवाद सूत्र, नहटौर : नगरपालिका के सफाईकर्मियों की समस्याओं पर ईओ सुभाष कुमार ने मंगलवार को शाम उनके साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी तथा ठंड से बचने को गर्म वर्दी भी दी जाएगी। ईओ ने उनकी अन्य समस्याओं का भी जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस पर सफाई कर्मचारी संघ ने राहत की सांस ली।

सफाई कर्मचारी संघ नहटौर के बैनर तले सफाईकर्मियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द समाधान किए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर पालिका कार्यालय पर क्रमिक धरना देने की चेतावनी दी थी।

chat bot
आपका साथी