प्रगतिशील महिला संगठन का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन

बिजनौर: प्रगतिशील महिला संगठन/रसोईया संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:10 PM (IST)
प्रगतिशील महिला संगठन का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन
प्रगतिशील महिला संगठन का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन

बिजनौर: प्रगतिशील महिला संगठन/रसोईया संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में संगठन की ओर से एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार को ज्ञापन दिया गया। संगठन की जिला संयोजिका शील कुमारी यादव, शमशाद हुसैन, डा. वीरेंद्र, सुभाषचंद, मुन्नी, गुड्डी, प्रेमलता, सविता आदि के नेतृत्व में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे रसोईयो एकत्र हुई। यहां से जुलूस की शक्ल में सभी कलक्ट्रेट पहुंची। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ब्रजेश कुमार को दिया गया।

प्रदर्शन करने वालों में ओमवती, सर्वेश, श्यामो, पुष्पा, पूनम, ममता, रेखा, सुनीता देवी, दया, शारदा, मिथलेश, कमलेश, मुन्नी, फूलवती, सुदेश, कांति शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी