पांच सौ लोगों ने ली गायत्री महामंत्र की दीक्षा

नजीबाबाद में गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित हुआ। गायत्री साधकों ने विश्व शांति एवं कोरोना संक्रमण की समाप्ति के कामना के साथ यज्ञ में आहुति दी। 500 लोगों ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:56 PM (IST)
पांच सौ लोगों ने ली गायत्री महामंत्र की दीक्षा
पांच सौ लोगों ने ली गायत्री महामंत्र की दीक्षा

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित हुआ। गायत्री साधकों ने विश्व शांति एवं कोरोना संक्रमण की समाप्ति के कामना के साथ यज्ञ में आहुति दी। 500 लोगों ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली।

शांतिकुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर व्यवस्थापक डा. दीपक के निर्देशन में पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित हुआ। तरुण राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य यजमान राजन टंडन गोल्डी एवं कपिल सर्राफ के पूजन किया। मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, रिकी आदि गायत्री साधकों ने गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुति दी। गायत्री शक्तिपीठ के जोनल प्रभारी डीपी सिंह ने 500 लोगों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। उन्होंने गायत्री साधकों से पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को गुरु के रूप में वरण करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर हरीश शर्मा, सुमन वर्मा, मंगू सिंह, सरला शर्मा, लोकेंद्र राजपूत, विजयपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। गायत्री शक्तपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में गायत्री साधकों ने मंत्रोच्चारण के बीच संस्कार कराए। पांच पुंसपन, सात अन्नप्राशन, छह मुंडन संस्कार हुए।

गायत्री शक्तिपीठ की ओर से साहू जैन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एके मित्तल, मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, आर्य कन्या इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने डा. अतुल को किया सम्मानित

नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक के निर्देशन में चिकित्सीय परामर्श पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां दी गई।

शनिवार को इनरव्हील की अध्यक्ष रमा शुक्ला की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। क्लब की महिलाओं ने गोष्ठी में शामिल वरिष्ठ चिकित्सक डा.अतुल बहादुर सक्सेना से कोरोना महामारी से बचने रहने के लिए दिनचर्या, खान-पान आदि के संबंध में सवाल किए। डा.अतुल ने स्पष्ट किया कि मास्क लगाकर रखना, दो गज की शारीरिक दूरी बनाना, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना प्राथमिक सावधानियां हैं। सूखे मेवे, ताजे फल-सब्जियों समेत पौष्टिक पदार्थो का सेवन करें, तनाव रहित दिनचर्या अपनाएं। रसायन एवं डिब्बा बंद सामान का प्रयोग कम करें। नियमित प्राणायाम एवं पैदल चलना लाभप्रद है। डा. अरुणिमा सक्सेना ने विशेषकर महिलाओं के लिए कहा कि उन्हें लौहयुक्त एवं कैलशियमयुक्त डाइट लेनी होगी। व्यायाम, आराम करने के साथ-साथ तनावमुक्त और खुश रहना होगा। इस मौके पर क्लब की महिलाओं ने डा.अतुल बहादुर को सम्मानित भी किया। रश्मि अग्रवाल के संचालन में आयोजित गोष्ठी में मीरा मित्तल, डा. पुष्पलता इंदु, सीमा कपूर, नीतू अग्रवाल, अरुणा गोयल, पुष्पा पाठक आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी