हर्ष फायरिग में युवक को गोली लगी, आरोपित गिरफ्तार

जेएनएन बिजनौर। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी शादी व जन्मदिन आदि समारोह में हर्ष फायरिग के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:51 PM (IST)
हर्ष फायरिग में युवक को गोली लगी, आरोपित गिरफ्तार
हर्ष फायरिग में युवक को गोली लगी, आरोपित गिरफ्तार

जेएनएन, बिजनौर। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी शादी व जन्मदिन आदि समारोह में हर्ष फायरिग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के गांव झीरन में शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी के जश्न के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिग की गई। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। अचानक मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव झीरन निवासी अंकुश शर्मा के पुत्र का जन्मदिन का कार्यक्रम था। देर रात नौ बजे जश्न चल रहा था। स्वजन डीजे पर बज रहे गानों पर डांस कर रहे थे। तभी डांस के दौरान गांव के ही पुष्पेंद्र शर्मा ने तमंचे से फायरिग कर दी। फायरिग के दौरान डांस देख रहे 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र हरिराज के पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक को गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन घायल युवक को घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल की बहन सोनाली की ओर से पुलिस में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्पेंद्र शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिक्रमण हटाकर पुलिस ने स्थान चिन्हित किया

जेएनएन, बिजनौर। नगर में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। जिसके तहत शनिवार को अतिक्रमण हटाने वाले स्थानों को चिन्हित करके निशान लगाए गए। कोतवाल ने निशान के पीछे ही ठेले व दुकानों का सामान लगाने के निर्देश दिए हैं। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नहटौर-धामपुर मार्ग पर अतिक्रमण के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस-प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है, कुछ दिन पहले भी मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों से अतिक्रमण हटाया गया था। शनिवार को कोतवाल संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने ठेले स्वामियों और दुकानदारों को सामान लगाने के स्थान चिन्हित करते हुए लाल पेंट से रेखा खींच कर स्थान चिन्हित किया। उन्होंने ठेला स्वामियों व दुकानदारों को इन निशानों से पीछे ही दुकान लगाने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर से अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा स्थाना चिन्हित करने पर ठेला स्वामी भी कार्रवाई से संतुष्ट दिखाई दिए। कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि नगर के अन्य मार्गों पर भी अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी