26 को कलक्ट्रेट में धरना देंगे किसान, रणनीति तय

लखीमपुर खीरी में मृत पांच किसानों की अस्थियां रविवार को युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत ने गंगा बैराज में प्रवाहित कीं। उन्होंने इस मौके पर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाले जाने की मांग भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:52 PM (IST)
26 को कलक्ट्रेट में धरना देंगे किसान, रणनीति तय
26 को कलक्ट्रेट में धरना देंगे किसान, रणनीति तय

बिजनौर, जेएनएन। लखीमपुर खीरी में मृत पांच किसानों की अस्थियां रविवार को युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत की अगुवाई में किसानों ने बैराज गंगा घाट पर प्रवाहित कीं। इस मौके पर हुई पंचायत में गौरव टिकैत ने कहा कि 26 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।

लखीमपुर में हुई घटना में पांच मृत किसानों की अस्थियां रविवार को सुबह ग्राम रसीदपुर गढ़ी स्थित भाकियू के कार्यालय पर पहुंचीं। यहां पुष्पांजलि देने के बाद किसान अस्थि कलश को लेकर बैराज गंगा घाट पहुंचे। यहां हुई पंचायत में युवा भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि मंत्री के इशारे पर लखीमपुर खीरी में किसानों की कुचलकर हत्या की गई है। यदि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन के आह्वान पर 26 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने व तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन होगा। इसके बाद गौरव टिकैत के नेतृत्व में किसानों के साथ गंगा बैराज घाट पर मृत किसानों की अस्थियां विसर्जित की गईं।

पंचायत में भकियू युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि 26 अक्टूबर को पूरी ताकत के साथ जिला मुख्यालय पर धरना होगा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता एवं सुनील प्रधान के संचालन में हुई पंचायत में अतुल कुमार, राकेश प्रधान, भोपाल सिंह तोमर, संदीप त्यागी, विजेन्द्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, सुनील प्रधान, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नितिन सिरोही, डालचंद प्रधान, हुकम सिंह, समरपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। बैराज घाट पर डेरा

डाले रहे अफसर

लखीमपुर में मृत किसानों की अस्थि विसर्जन कार्यक्रम का पता चलने ही मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। वहीं गंगा बैराज घाट एडीएम प्रशासन भगवान शरण पटेल, एएसपी सिटी प्रवीन रंजन, अतिरिक्ति मजिस्ट्रेट संगीता, तहसीलदार प्रीति सिंह, कोतवाल राधेश्याम कई थानों की पुलिस के साथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी