सर्वे में किसान सर्वेयर को नहीं कर सकेंगे गुमराह

इस बार जनपद में आगामी गन्ना सीजन के लिए हो रहे गन्ना सर्वे में कोई भी किसान सर्वेयर को गुमराह नहीं कर सकते हैं। वजह गन्ना सर्वे जीपीएस मशीन से हो रहा है वहीं घोषणा पत्र भी आनलाइन भरा जाएगा। जीपीएस मशीन से होने वाले सर्वे में किसान पर्ची जल्दी आने के लालच में सर्वेयर से दूसरे किसान के गन्ने के खेत का सर्वे नहीं करा सकता है क्योंकि जीपीएस मशीन पर क्लिक होते खेत के असली मालिक का ब्योरा आ जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 05:44 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 05:44 AM (IST)
सर्वे में किसान सर्वेयर को नहीं कर सकेंगे गुमराह
सर्वे में किसान सर्वेयर को नहीं कर सकेंगे गुमराह

जेएनएन, बिजनौर। इस बार जनपद में आगामी गन्ना सीजन के लिए हो रहे गन्ना सर्वे में कोई भी किसान सर्वेयर को गुमराह नहीं कर सकते हैं। वजह, गन्ना सर्वे जीपीएस मशीन से हो रहा है, वहीं घोषणा पत्र भी आनलाइन भरा जाएगा। जीपीएस मशीन से होने वाले सर्वे में किसान पर्ची जल्दी आने के लालच में सर्वेयर से दूसरे किसान के गन्ने के खेत का सर्वे नहीं करा सकता है, क्योंकि जीपीएस मशीन पर क्लिक होते खेत के असली मालिक का ब्योरा आ जाएगा।

आगामी गन्ना सीजन के लिए गन्ना विभाग तैयारी में जुट गया। गन्ना विभाग चीनी मिलों की मदद से गन्ना सर्वे करा रहा है। इस बार गन्ना सर्वे में कुछ किसान चालाकी दिखाकर पेराई सीजन में ज्यादा पर्ची का आनंद नहीं ले सकते हैं। खेतों में जो गन्ना है, उसका ही वास्तव लाभ ले पाएंगे। इस बार गन्ना सर्वे में जीपीएस मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। सर्वे में गन्ना पौधे का ही सर्वे किया जाएगा। किसानों के पेड़ी खेत पर जीपीएस मशीन ऑन की जाएगी और किसान का नाम और खेत का पूरा विवरण बता देगी। अब किसान ज्यादा पर्ची पाने के चक्कर में अन्य किसान का खेत अपने सर्वे में नहीं दिखा सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है। सर्वे में गन्ना पौधे का ही होगा। पिछले साल पौधे को ही पेड़ी माना जाएगा। सर्वे के दौरान किसानों से गन्ने के संबंध में लिए जाने वाला घोषणा पत्र भी साथ के साथ आनलाइन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी