महापंचायत के लिए कूच करें किसान

नजीबाबाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंथन किया। कार्यकर्ताओं ने किसान संपर्क अभियान चलाकर किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:43 PM (IST)
महापंचायत के लिए कूच करें किसान
महापंचायत के लिए कूच करें किसान

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंथन किया। कार्यकर्ताओं ने किसान संपर्क अभियान चलाकर किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में भाकियू कार्यकर्ताओं की प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर के अध्यक्षता में पंचायत आयोजित हुई। बाबूराम तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन काले कृषि के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में किसान महापंचायत आयोजित होने जा रही है। उन्होंने किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में कुलदीप कुमार मोर, अनुज कुमार, अनमोल आदरान, दिव्यांश चौधरी, ऋषभ कुमार, योगेश सिंह, मुकुल चौधरी, आदि शामिल रहे। पंचायत के बाद किसानों ने किसान संपर्क अभियान चलाया, वहीं मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, जितेंद्र पहलवान, नरदेव सिंह, वीरेश राणा, बलराम सिंह राठी, राजवीर सिंह, अभिषेक के नेतृत्व में महापंचायत की व्यवस्था बनाने के लिए नजीबाबाद से एक जत्था रवाना हुआ। किसानों को बताए तकनीकी के गुर

बिजनौर : कृषकों की बात वैज्ञानिकों के साथ की लाइव स्ट्रीमिग जनपद में 130 न्याय पंचायतों में दिखाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

लाइव स्ट्रीमिग में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से संवाद करते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं को बताया। कहा कि इस वर्ष बीज ग्राम योजना के तहत गेंहू बीज पर 2000 रुपए प्रति क्विटल की दर से अनुदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव कृषि देवेश, कृषि निदेशक विवेक सिंह, निदेशक उद्यान सहित अनेक कृषि वैज्ञानिकों ने लाइव स्ट्रीमिग के द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि व उद्यान विभाग की योजनाओं के साथ किसानों को कृषि तकनीकों की जानकारी दी। यह जानकारी देते हुए आत्मा योजना के प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर एनआइसी के माध्यम से कृषि व संबद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

chat bot
आपका साथी