टिकैत पर हमले के विरोध में किसानों ने लगाया जाम

राजस्थान के अलवर में भाकियू नेता राकेश टिकैत की कार पर हुए हमले के विरोध में क्षेत्र के किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसानों ने गांव बिराल में नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यह हमला भाजपाइयों द्वारा किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 11:18 PM (IST)
टिकैत पर हमले के विरोध में किसानों ने लगाया जाम
टिकैत पर हमले के विरोध में किसानों ने लगाया जाम

बिजनौर, जागरण टीम। राजस्थान के अलवर में भाकियू नेता राकेश टिकैत की कार पर हुए हमले के विरोध में क्षेत्र के किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसानों ने गांव बिराल में नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यह हमला भाजपाइयों द्वारा किया गया है। बाद में सीओ ने समझा-बुझाकर किसानों को शांत किया और जाम खुलवाया।

किसानों का कहना है कि राजस्थान के अलवर में राकेश टिकैत किसानों के काफिले संग सभा में जा रहे थे। रास्ते में काफिले में शामिल राकेश टिकैत की कार पर भी हमला किया गया। इसकी जानकारी राकेश टिकैत ने किसानों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने भाजपाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया। हमले की जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया। किसान नेता राकेश प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार शाम छह बजे किसान व युवा वर्ग गांव बिराल में नूरपुर मार्ग पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नूरपुर-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा लगातार किसानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसका जवाब किसान अवश्य देगा। जाम की सूचना पर सीओ शुभ सुचित मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। बाद में उन्होंने समझाते हुए शांत किया। इसके कुछ देर बाद जाम खोल दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र उर्फ कल्लू, राजीव, अली वारिस, नौबहार सिंह, सनी, पंकज, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। राकेश टिकैत पर हमले से कार्यकर्ताओं में आक्रोश

संवाद सहयोगी, धामपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर राजस्थान के अलवर में हुए हमले से स्थानीय कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।

शुक्रवार रात भाकियू ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ता जाम लगाने की फिराक में थे, इसकी सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ अजय अग्रवाल, पुलिस बल और क्यूआरटी के साथ तुरंत वहां पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की।

इसके बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह व अजय कुमार अग्रवाल को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुआ हमला प्रशासन की भारी चूक है, इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ाए जाने व हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान आलोक चौधरी, इमरान अहमद, भूपेंद्र चौधरी, देवेंद्र सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, अनुज बालियान, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी