गाजीपुर बार्डर के लिए निकली ट्रैक्टर रैली

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान शनिवार को बैराज गंगा घाट और नारनौर गंगा पुल से होकर ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुई। मुख्य चौराहों और दोनों स्थानों पर पर्याप्त पुलिस तैनात किए जाने के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:56 PM (IST)
गाजीपुर बार्डर के लिए निकली ट्रैक्टर रैली
गाजीपुर बार्डर के लिए निकली ट्रैक्टर रैली

जेएनएन, बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान शनिवार को बैराज गंगा घाट और नारनौर गंगा पुल से होकर ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुई। मुख्य चौराहों और दोनों स्थानों पर पर्याप्त पुलिस तैनात किए जाने के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

भाकियू युवा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर ढाई बजे मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल के सामने से ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुई। ट्रैक्टर यात्रा में अतुल कुमार, दीपक तोमर, नितिन सिरोही, कुलदीप सिंह, अमरपाल सिंह, डालचंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, संदीप त्यागी, जय सिंह, विजेंद्र सिंह, देवदत्त शर्मा, दर्शन सिंह, मुख्तार सिंह समेत कई अन्य किसान मौजूद थे। दिगंबर सिंह ने दावा किया कि बिजनौर जिले से करीब तीन सौ ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए हैं। उधर, बैराज रोड पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डा. अवधेश मिश्रा, एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक, सीओ कुलदीप सिहं पुलिस और पीएसी के साथ मौजूद थे। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर भी सिविल एवं यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

ट्रैक्टर-ट्रालियों से सैकड़ों किसान दिल्ली रवाना

संवाद सहयोगी, धामपुर : दिल्ली स्थित गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने के लिए क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रालियों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अफजलगढ़ क्षेत्र से भी भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता करीब 12 ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अफजलगढ़ शुगर मिल से दिल्ली के लिए रवाना हुए।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, कविराज सिंह, महेंद्र सिंह, आशू चौधरी, इंद्रवीर सिंह, नेपाल चौधरी, जयदेव सिंह, फैजान अहमद, महेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

अफजलगढ़। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, जगरूप सिंह, हरदेव सिंह, रंजीत सिंह, हरवंश सिंह, सरवन सिंह, हरप्रीत सिंह, कर्म सिंह, गुरजिदर सिंह, मदन राणा, भूपेंद्र सिंह, कर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी