किसानों ने अ‌र्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

नजीबाबाद में कृषि कानून के विरोध को लेकर किसानों ने कई स्थानों पर हाईवे जाम कर अ‌र्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित रहा। महिलाओं और बच्चों को कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर परेशानी झेलनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM (IST)
किसानों ने अ‌र्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
किसानों ने अ‌र्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में कृषि कानून के विरोध को लेकर किसानों ने कई स्थानों पर हाईवे जाम कर अ‌र्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित रहा। महिलाओं और बच्चों को कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर परेशानी झेलनी पड़ी।

संयुक्त किसान यूनियन के आह्वान पर भाकियू, भाकियू लोक जनशक्ति, भाकियू अंबावता, भाकियू भानु सहित किसानों के विभिन्न संगठनों ने कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, नौबहार सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मोटा महादेव मंदिर के निकट नजीबाबाद-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। किसानों ने अ‌र्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग की। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति के युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष रणधावा, जिला महासचिव फईम अली के नेतृत्व में किसानों ने दोयजवाली के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। किरतपुर संयुक्त किसान यूनियन के बंद के आह्वान पर किसानों ने नगीना चौराहा और मंदिर मोतीचूर के पास जाम लगाया। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अरविद राजपूत के निर्देशन में नगीना चौराहे पर जाम लगाया गया। प्रदर्शनकारी किसानों में मसरूर शेख, मुकेश, शादाब, मुकुल, सन्नी, एवं बुध सिंह रहे। मोतीचूर के पास किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों की राहगीरों से नोंकझोक हुई। प्रदर्शन में पदम सिंह, भूपेंद्र, अमित, शीशपाल, जै प्रकाश, जगराम और देवेंद्र सिंह आदि रहे। रायपुर सादात में हाजी एहसान अंसारी, डा. धर्मवीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, देवेंद कुमार ने किसानों के समर्थन में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चंदक में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान भारतीय किसान यूनियन नेता डा. विजय सिंह के नेतृत्व में मंडावर-चंदक रोड दौलतपुर चौराहे पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों में कलीराम सिंह, सुम्मेर सिंह, विनीत कुमार, मनोज कुमार, कलवा सिंह कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी