टॉल प्लाजा पर किसानों ने किया चक्का जाम

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बने टोल प्लाजा रायपुर रोड स्थित बुंदकी तिराहे पर जाम लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:35 PM (IST)
टॉल प्लाजा पर किसानों ने किया चक्का जाम
टॉल प्लाजा पर किसानों ने किया चक्का जाम

बिजनौर, जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बने टोल प्लाजा, रायपुर रोड स्थित बुंदकी तिराहे पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। जाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं, लोकदल कार्यकर्ताओं का भी समर्थन रहा। सोमवार को भाकियू के वरिष्ठ कार्यकर्ता डा. धर्मवीर सिंह, डा. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगीना बुंदकी तिराहे पर व धामपुर रोड टोल प्लाजा पर के निकट डा. योगेंद्र सिंह, महेश प्रधान, अनूप कुमार, डा. सुशील आदि के नेतृत्व में जाम लगाया गया।

संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष रोहित रवि, कुंवर नरजीत सिंह, एहसान अंसारी, प्रदीप ठाकुर, शीशराम सिंह, खड़क सिंह, वर्षा सिंह भी जाम पर बैठे। भाकियू कार्यकर्ताओं को समर्थन करते हुए धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैया से किसान परेशान है। भाकियू के समर्थन में नगीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर किसानों का समर्थन कर कहा कि सरकार को तुरंत कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और किसानों के साथ बैठकर वार्ता करनी चाहिए।

किसानों ने किया प्रदर्शन

नांगलसोती: किसानों ने खानपुर तिराहे पर रोड जाम की। यात्रियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने स्कूली वाहन, एंबुलेंस को जाने दिया।

किसानों ने खानपुर व हरचंदपुर में चक्का जाम रहा। भारतीय किसान यूनियन, भाकियू अंबावत व भाकियू लोकशक्ति ने जाम का नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह राजवीर सिंह, अरविद कुमार, जयपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बढ़ापुर में राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ क्षेत्र में दो स्थानों पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर गांव मुजफ्फरनगर के चौराहे व इस्लामाबाद के चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। विजेंद्र सिंह, पदम सिंह, सुमन शर्मा, वकील अहमद, शराफत हुसैन, शीशराम सिंह, योगेंद्र सिंह पाल, कौशल कुमार, महेंद्र सिंह, हेमचंद भारती, मोहम्मद अहसान, करन सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे हैं।

कोतवाली देहात : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस कराए जाने और एमएसपी पर फसल खरीदारी कराए जाने की मांग को लेकर किसानों ने कई स्थानों पर चक्का जाम किया। भाकियू नेता नितिन सिरोही व चौधरी समरपाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किसानों ने बान का पुल, बरूकी, शहबाजपुर व अकबराबाद आदि स्थानों पर चक्का जाम किया। जाम लगाने वालों में चौधरी समरपाल सिंह, नितिन सिरोही, दिपेश राठी, मुनेश कुमार, मनजीत सिंह उर्फ मान्टू, ओमप्रकाश सिंह, रोहित कुमार, बलजीत सिंह, जितेंद्र उर्फ जीते, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार समेत किसान शामिल रहे।

दिनभर जाम के झाम से जूझता रहा बाजार

चांदपुर: एक तरफ हाईवे से लेकर बाइपास मार्गों पर किसानों का चक्का जाम रहा तो दूसरी और लोगों ने बाजार की राह चुनी, जो उनके लिए मुश्किलों भरी साबित हुई। दरअसल, सातों इमली तिराहे से लेकर फव्वारा चौक तक दिनभर जाम का झाम रहा। छोटे से लेकर बड़े वाहन भी शहर के बीचोंबीच निकले। जिससे बाजार में हालात बहुत खराब नजर आए।

सोमवार को सरकार के खिलाफ किसानों का चक्का जाम रहा। बाइपास से लेकर स्टेट हाईवे व संपर्क मार्गों पर किसानों का कब्जा रहा। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक इन मार्गों पर चक्का जाम रहा। ऐसे में लोगों को शहर के बीचोंबीच बाजार की ओर रुख करना पड़ा। बाइक, कार और ई रिक्शाओं का संचालन बाजार से हुआ। संकरे मार्ग होने के चलते बाजार में भीषण जाम लग गया। जाम लगने सिलसिला 11 बजे से ही शुरू हो गया, जो चार बजे तक जारी रहा। जिससे बाजार से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग वाहनों के साथ जाम में फंसे नजर आए। जल्दी के चक्कर में स्थिति और बिगड़ी नजर आई। हालांकि, बाजार में पुलिस व होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए, लेकिन वह भी वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते लाचार नजर आए।

chat bot
आपका साथी