किसानों एवं भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

शहर की सैनी बस्ती में रविवार को उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से सुना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:43 PM (IST)
किसानों एवं भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
किसानों एवं भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

बिजनौर, जेएनएन। शहर की सैनी बस्ती में रविवार को उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से सुना। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि एवं नगराध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में किसानों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में मौजूद किसानों का कहना था, कि यह इस बात का प्रमाण है कि जिलाध्यक्ष एवं नगराध्यक्ष ने उनके बीच बैठक कार्यक्रम को सुना। भाजपा भाजपा सरकार पूर्ण रूप से किसानों के साथ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है। वहीं पार्टी नेतृत्व भी सुख-दुख में किसानों का साथ देने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में मनदीप चौधरी, इन्द्रराज गौड़, रविराज खन्ना, ललित सैनी, रवि सैनी,जगदीश सैनी, पिटू, धर्मबीर,पप्पू सैनी,नंदू, सुरेश, श्रवण, राम प्रसाद रामचन्द्र जी,नरेश उर्फ गुड्डु सैनी आधी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा किसान भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

बढ़ापुर: रेडियो पर प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। रविवार को मन की बात कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित हुआ। कार्यक्रम को सुनने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता मोहल्ला नौमी स्थित श्री द्वारका वाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए और वहां पर रेडियो पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर धर्मराज सिंह, संजीव कश्यप, ठाकुर अजयराज सिंह, पवन प्रजापति एडवोकेट, श्याम सिंह एडवोकेट, प्रभात कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र सैनी, वेदप्रकाश प्रजापति, सभासद राहुल कश्यप व रोहिताश सैनी आदि समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी