संस्कृति, संस्कार व त्योहारों को जीवंत रखते हैं मेले : कटारिया

परिवहन मंत्री स्वतन्त्र प्रभार संसदीय कार्य (एमओएस) अशोक कटारिया ने कहा कि मेले के आयोजन से हमारी भारतीय संस्कृति संस्कार एवं त्योहारों को जीवंत रखने के लिए सरकार ने यह उत्सव उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:37 PM (IST)
संस्कृति, संस्कार व त्योहारों को जीवंत रखते हैं मेले : कटारिया
संस्कृति, संस्कार व त्योहारों को जीवंत रखते हैं मेले : कटारिया

जेएनएन, बिजनौर। परिवहन मंत्री स्वतन्त्र प्रभार, संसदीय कार्य (एमओएस) अशोक कटारिया ने कहा कि मेले के आयोजन से हमारी भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं त्योहारों को जीवंत रखने के लिए सरकार ने यह उत्सव उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया है।

यह बात उन्होंने मेला नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से नगर पालिका परिषद बिजनौर में कही। सर्वप्रथम परिवहन मंत्री ने गुरुवार को नुमाइश ग्राउंड में विकास दीपोत्सव मेला-2021 में का शुभारंभ भगवान गणेश के तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि चार नवम्बर तक चलने वाला यह महोत्सव जनपद के 12 नगर पालिका परिषद में आयोजित हो रहे हैं। इनका मूल उद्देश्य लोगों का मनोरंजन, शासन की विकास योजनाओं की जानकारी तथा रेहडी, पटरी विक्रेताओं को आय बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है। स्थानीय स्तर के छोटे व्यापारियों एवं कलाकारों की आय बढ़ेगी तथा मेले में उत्सव का रूप देने के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिये झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों तथा स्वच्छता कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रीति जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन भगवान शरण़, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, डीआइओएस राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। एसडीएम विक्रमादित्य बने खेल समिति के अध्यक्ष

बिजनौर: शासन के निर्देश पर पहली बार तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया। एसडीएम विक्रमादित्य मलिक को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सदर तहसील के सभागार में गुरुवार दोपहर आयोजित बैठक में खेलों का विस्तार करने, बढ़ावा देने, प्रतिभागिता स्तर पर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने, खेल संस्कृति के समस्त वर्गों (विकलांग, महिला आदि) को बढ़ावा देने, तहसील क्षेत्र में उदीयमान खिलाड़ियों को बढ़ावा देने, उदीयमान खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता करने, किट आदि की व्यवस्था कराने, स्कूलों में स्कालरशिप दिलाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक अध्यक्ष, तहसीलदार प्रीति सिंह उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिव, जिला क्रीड़ा अधिकारी नोडल अधिकारी जयवीर सिंह, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जीआईसी के प्रधानाचार्य, अधिशासी अधिकारी, पीएसी के एमओआईसी, एवं दो उदीयमान खिलाड़ियों सदस्य मनोनीत किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डा. अमित नारायण एव प्रतीक जैन को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी