मच्छरों से निजात दिलाने को चलाया फागिग अभियान

नगर पंचायत जलालाबाद में मच्छर पनपने से लोगों में मच्छजनित रोगों के फैलने का डर सताने लगा है। नगर पंचायत ने मच्छरों से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में फागिग अभियान छेड़ा है। बरसात के बाद मच्छरों के पनपने से नागरिक परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:55 PM (IST)
मच्छरों से निजात दिलाने को चलाया फागिग अभियान
मच्छरों से निजात दिलाने को चलाया फागिग अभियान

जेएनएन, बिजनौर। नगर पंचायत जलालाबाद में मच्छर पनपने से लोगों में मच्छजनित रोगों के फैलने का डर सताने लगा है। नगर पंचायत ने मच्छरों से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में फागिग अभियान छेड़ा है।

बरसात के बाद मच्छरों के पनपने से नागरिक परेशान हैं। नागरिकों को डर है कि क्षेत्र में मच्छरजनित रोग फैल सकते हैं। दीपक, शुएब, आरिफ, इकबाल, नौशाद आदि ने नगर पंचायत से कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की। नगर पंचायत चेयरपर्सन सायरा अंसारी, अधिशासी अधिकारी हरिनारायण व नामित सभासद दीपक कुमार के निर्देशन में फागिग अभियान छेड़ा है। पालिका कर्मचारियों ने क्षेत्र के कई स्थानों पर फागिग की ताकि मच्छर, मक्खी व बरसाती कीड़े नहीं पनप सके। 19749 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

बिजनौर: जिले में मंगलवार को 68 बूथों पर लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जिसमें 19749 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में अब तक लोगों को कुल 1750589 डोज लगाई जा चुकी है। मंगलवार को बिजनौर अरबन, हल्दौर, ब्लाक जलीलपुर में सात, चंदक में दो, धामपुर, स्योहारा, नूरपुर में छह-छह, नहटौर, नजीबाबाद में चार-चार, कासमपुर गढ़ी में पांच, किरतपुर में तीन एवं कोतवाली देहात में 11 बूथ लगाए गए। 40 हेल्थ केयर वर्कर एवं 18 फ्रंट लाइन वर्कर ने दूसरी टीका लगवाया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9163 लोगों ने पहला, 2317 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 3610 लोगों ने पहली तथा 2224 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1294 लोगों ने पहली तथा 1083 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 19482 लोगों को कोविशील्ड एवं 267 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई। जिले में अब तक 1474940 लोगों को कोविशील्ड एवं 275649 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. अशोक कुमार बताते है कि वर्तमान में 39950 डोज कोविशील्ड एवं 450 डोज कोवैक्सीन की शेष है।

chat bot
आपका साथी