व्यापार मंडल की कार्यकारिणी गठित, अनिल गंभीर बने अध्यक्ष

बिजनौर जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:06 PM (IST)
व्यापार मंडल की कार्यकारिणी गठित, अनिल गंभीर बने अध्यक्ष
व्यापार मंडल की कार्यकारिणी गठित, अनिल गंभीर बने अध्यक्ष

बिजनौर, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन करने के साथ-साथ व्यापारी हित में काम करने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में जिला उपभोक्ता आयोग का नव मनोनीत सदस्य मनोज पंडित का स्वागत किया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारी हित के काम करने को तत्पर रहता है। बैठक में गठित नगर कार्यकारिणी में अनिल गंभीर को अध्यक्ष, राहुल वर्मा को महामंत्री, सुशील जिदल कोषाध्यक्ष, राशिद राईन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महमूद कस्सार, प्रभाकर रस्तोगी उपाध्यक्ष, मनोज जैन, राजीव अरोड़ा, अजीत अग्रवाल, मुकुल जटलान संगठन मंत्री, अभिषेक गंभीर वरिष्ठ मंत्री, विमल मदान, प्रमोद वर्मा, उमेश सिंह, अनिल लुधियान, विकास अग्रवाल मंत्री, सरवर हुसैन प्रचार मंत्री, कृष्णमोहन गर्ग सह कोषाध्यक्ष नामित किए गए। वहीं लक्की चोपड़ा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आशीष अग्रवाल को जिला संयुक्त महामंत्री चुना गया। बैठक में प्रदेश मंत्री सीपी सिंह, विरेंद्र सिंह, दीपक गर्ग मोनू, अमित अग्रवाल, गगन गर्ग, अक्षय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी