ईओ ने किया शिवाजी पार्क का निरीक्षण

धामपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने शिवाजी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कूड़े के ढेर पाए गए तथा जगह-जगह गंदगी जमा पाई गई। इस पर ईओ ने पार्क में सफाई अभियान चलवाकर यहां की सफाई कराई। ईओ ने कहा कि पूरे नगर की सफाई व्यवस्था सु²ढ़ की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:15 PM (IST)
ईओ ने किया शिवाजी पार्क का निरीक्षण
ईओ ने किया शिवाजी पार्क का निरीक्षण

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने शिवाजी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कूड़े के ढेर पाए गए तथा जगह-जगह गंदगी जमा पाई गई। इस पर ईओ ने पार्क में सफाई अभियान चलवाकर यहां की सफाई कराई। ईओ ने कहा कि पूरे नगर की सफाई व्यवस्था सु²ढ़ की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सफाई में सहयोग करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया।

नगर पालिका ईओ सुभाष कुमार द्वारा धीरे-धीरे धामपुर की सफाई व्यवस्था को सु²ढ़ किया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को ईओ पालिका के पास में ही स्थित शिवाजी पार्क में पहुंचे। यहां पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने सफाई अभियान चलवाया तथा पार्क को पूरी तरह से साफ-सुथरा कराया गया। उन्होंने सफाई कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि नगर में कहीं भी गंदगी नहीं पाई जानी चाहिए। ईओ ने बताया कि आगामी समय में शिवाजी पार्क के अंदर गीले कूड़े को निस्तारित करने के लिए आर्गेनिक कंपोस्टिग मशीन लगाने की भी योजना है। इससे यहां पर पेड़ों की सूखी पत्तियां, टहनियां आदि को उसी स्थान पर ग्रीन खाद के रूप में बदला जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में धामपुर नगर पालिका अव्वल स्थान प्राप्त करे। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग पर भी जोर दिया। कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न किया जाए। उसके स्थान पर बैग का इस्तेमाल किया जाए। खुले में कूड़ा न फेंका जाए। कूड़ा कूड़ेदान में रखकर नगर पालिका की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी को दिया जाए।

chat bot
आपका साथी