सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने पर दिया जोर

धामपुर में समाजवादी युवजन सभा की ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पूर्व राज्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सपा की नीतियों का प्रचार करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:36 PM (IST)
सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने पर दिया जोर
सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने पर दिया जोर

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर में समाजवादी युवजन सभा की ब्लाक व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पूर्व राज्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सपा की नीतियों का प्रचार करने पर जोर दिया। क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद में स्थित समकैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि सपा कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। सपा ने अस्पताल बनाने के लिए भवन तो बना दिए मगर भाजपा शासन में उनमें चिकित्सकों की नियुक्ति भी नहीं हो पा रही है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमित प्रताप चौहान ने भी विचार रखे। सपा नगर अध्यक्ष नसीम राणा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में युवजन सभा के ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए शाहने आलम, अहमद रजा को नगराध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान हाजी कलाम अंसारी, जावेद अख्तर, मोहम्मद शहजेब, नवनीत राणा, शराफत अली अंसारी, अनस, फैजान, मोनू, अनिल वर्मा, दिलशाद अंसारी, जाकिर अंसारी, कौशल, लाल बहादुर चौहान मौजूद रहे। आसिफ बने रायफल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष

शेरकोट : मोहल्ला शेखान निवासी पूर्व चेयरमैन नवाब आसिफ विकार के पुत्र नवाब साद बिन आसिफ को उत्तर प्रदेश राज्य रायफल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नवाब साद बिन आसिफ प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बुलावे पर कई आदमखोर गुलदारों को मार चुके हैं। साद बिन आसिफ ने बताया की उन्हें बचपन से ही निशानेबाजी का शोक रहा है। उनके पिता मरहूम नवाब आसिफ विकार भी निशानेबाजी में हमेशा अववल रहे हैं। अलतमश विकार, नवाब कासिफ, विकार, रईस अल्वी, अबरार अहमद, मतीन अहमद, दिलशाद अहमद, मोहम्मद परवेज, शरीफ अहमद, वसीम अहमद, नसीम अहमद, मोहम्मद आसिम, नफीस अहमद आदि लोगों ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी