गांव मदपुरी में घुस गया हाथी का बच्चा

अपने झुंड से अलग होकर एक हाथी का एक बच्चा ग्राम मदपुरी में घुस आया। वह लोगों के कोतुहल का विषय बना रहा। बाद में वन अधिकारियों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:02 PM (IST)
गांव मदपुरी में घुस गया हाथी का बच्चा
गांव मदपुरी में घुस गया हाथी का बच्चा

बढ़ापुर (बिजनौर) : घने जंगलों से भटककर हाथी का एक बच्चा ग्राम मदपुरी में घुस आया। उसने कई घंटे तक गांव में जमकर अठखेलियां की और बच्चों व बड़ों को खूब दौड़ाया। वनकर्मियों ने हाथी के बच्चे को पकड़कर जंगल में छुड़वाया।

क्षेत्र के ग्राम मदपुरी के आसपास में घना जंगल है। सोमवार की शाम को जंगल से अपने झुंड से बिछुड़कर हाथी का एक बच्चा ग्राम मदपुरी में आ गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने उसके आगे चारा भी डाला। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से देर शाम हाथी के बच्चे को पकड़कर जंगल में छुड़वाया। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र ¨सह रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अपने परिवार से बिछड़कर हाथी का बच्चा गांव में आ गया था। उसे पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी