सादगी के साथ घरों में मनी ईद, पुलिस रही अलर्ट

कोरोना काल के बीच शुक्रवार को ईदुल फितर का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों पर रहकर ईद की नमाज अदा करते हुए इस महामारी से खत्म करने की दुआ की। लोगों ने एक दूसरे को फोन से ही ईद की मुबारकबाद दी। उधर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। पूरे दिन पुलिस शहर में मार्च करती रही। विशेषक जामा मस्जिद व ईदगाह पर पुलिस तैनात रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:05 PM (IST)
सादगी के साथ घरों में मनी ईद, पुलिस रही अलर्ट
सादगी के साथ घरों में मनी ईद, पुलिस रही अलर्ट

जेएनएन, बिजनौर। कोरोना काल के बीच शुक्रवार को ईदुल फितर का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों पर रहकर ईद की नमाज अदा करते हुए इस महामारी से खत्म करने की दुआ की। लोगों ने एक दूसरे को फोन से ही ईद की मुबारकबाद दी। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। पूरे दिन पुलिस शहर में मार्च करती रही। विशेषक जामा मस्जिद व ईदगाह पर पुलिस तैनात रही। वहीं, दिनभर पुलिस शहर व क्षेत्र में गश्त करती रही। नूरपुर में महामारी की इस घड़ी में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर क्षेत्र में ईद का पर्व मुल्क को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआओं के साथ सादगी से मनाया। ईदगाह पर शहर इमाम मोहम्मद अली ने ईद की नमाज पढाई। नमाज में ईदगाह समिति के पांच पदाधिकारी ही शामिल हुए। हीमपुरदीपा में क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार इस बार भी कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते फीका रहा। ईद की नमाज घरों में ही अदा की गई। रतनगढ़ क्षेत्र में ईद सादगी से मनाई गई। कई मोहल्लों रहे गमगीन

नूरपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा मुल्क संकट के दौर से गुजर रहा है। इस आपदा में हर दिन कहीं न कहीं मौत का तांडव है। नगर क्षेत्र भी मौत के तांडव से बच नही सका। पूरे रमजान माह में नगर के मोहल्ला इस्लामनगर, शहीदनगर, मोहम्मदनगर, गोविदनगर में मातम और विलाप गूंजता रहा। इस आपदा में कई मौत हो चुकी है। इन मोहल्लों में गम के साए में ईद मनाई गई।

chat bot
आपका साथी