मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर ही पढ़ी नमाज

धामपुर नगर व देहात क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति व सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी तथा एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर शासन की गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:02 PM (IST)
मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर ही पढ़ी नमाज
मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर ही पढ़ी नमाज

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर नगर व देहात क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति व सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी तथा एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर शासन की गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शुक्रवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सादगी के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी। ईद पर किसी ने भी ईदगाह पर नमाज नहीं पढ़ी। मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस भी तैनात रही। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस भी दिनभर गश्त करती रही। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी भी पुलिस के साथ घूमते रहे। इसके अलावा स्योहारा, शेरकोट, रेहड़, नीदड़ू, अफजलगढ़ आदि में भी लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी।

नहटौर : शुक्रवार को निर्धारित समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए नमाज अदा की। साथ ही कोरोना बीमारी को खत्म करने के लिए दुआएं की। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही नगर की मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा तथा किसी भी नमाजी ने ईदगाह पर नमाज नहीं पढ़ी। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अजय अग्रवाल, कोतवाल जयकुमार मोबाइल गश्त करते रहे। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में सदरूद्दीननगर, पप्सरा, बेगराजपुर, फुलसंदा, नसीरपुर जसमोरा, मिर्जापुर, बल्लाशेरपुर आदि ग्रामीण अंचलों में भी ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया।

chat bot
आपका साथी