डंपर ने कार में टक्कर मारी, चार लोग घायल

कोतवाली अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी के गांव भज्जावाला के पास शनिवार सुबह एक डंपर ने कार में टक्कर मारी दी। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। दो घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी घायल उत्तराखंड के हल्द्वानी और पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:31 PM (IST)
डंपर ने कार में टक्कर मारी, चार लोग घायल
डंपर ने कार में टक्कर मारी, चार लोग घायल

बिजनौर, जागरण टीम। कोतवाली अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी के गांव भज्जावाला के पास शनिवार सुबह एक डंपर ने कार में टक्कर मारी दी। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। दो घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी घायल उत्तराखंड के हल्द्वानी और पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी के गांव मुखानी निवासी राम सिंह सावंत पुत्र मान सिंह सावंत अपने रिश्तेदार संजय सावंत, निर्मला, आशु कुमार एवं नीतू (सभी निवासी देवलथल, थाना थल, जिला पिथौरागढ़) के साथ शनिवार की सुबह कार से शादी समारोह में शामिल होने रुड़की जा रहे थे। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे-74 पर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी के गांव भज्जावाला के निकट एक डंपर ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक नहर की पुलिया पर लटक गई। गनीमत रही कि कार नहर में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे में संजय, निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि राम सिंह व आशु चोटिल हुए। नीतू को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने किसी तहर कार सवारों को बाहर निकला और उन्हें सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। संजय सावंत व निर्मला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। डंपर व कार को कब्जे में ले लिया गया है। अभी पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बाइकों में टक्कर, दो युवक घायल

किरतपुर क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी लोकेश बाइक से अपने एक रिश्तेदार के साथ शुक्रवार की शाम आलोपुर बस स्टैंड आ रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बावजूद लोकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी