बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी

बिजनौर : सोमवार को जिले का मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए और दोपहर में जिलेभर में हल्की बारिश हुई। बारिश व शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:12 PM (IST)
बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी
बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी

बिजनौर : सोमवार को जिले का मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए और दोपहर में जिलेभर में हल्की बारिश हुई। बारिश व शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई। बारिश गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन किसानों को ¨चता है कि बारिश के साथ ओलावृष्टि न हो जाए। हल्की बारिश रवी फसल के लिए संजीवनी बन कर आई। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ होगा। पौधे की मोटाई व लंबाई बढ़ेगी और फसल को नई ऊर्जा मिलेगी। हवा व बादल छाने और बूंदाबांदी से जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। जिले का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस था।

जासं, नजीबाबाद : बिजली गरजने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दोपहर बाद अचानक बूंदाबांदी होने लगी। जिससे ठंड बढ़ गई। शीतलहर चलने से लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। दूसरी ओर से शीतलहर से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक बचते-बचाते वाहनों से गुजरे। ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी।

नूरपुर: सोमवार को अचानक मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय हुई बारिश से छोटे बच्चों को बारिश में भीगते हुये घर जाना पड़ा।

संसू, हीमपुर दीपा : सोमवार की दोपहर से अचानक मौसम के बदले मिजाज के बाद क्षेत्र में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश होने से सर्दी में बढ़ोतरी हो गई।

किसानों का कहना है कि कि यदि कुछ और वर्षा हो जाए तो गेहूं के लिए ज्यादातर फायदेमंद साबित होगी। उधर बढ़ापुर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। सोमवार ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई हैं।

संसू, कालागढ़ : सोमवार शाम को कालागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश होनी शुरू हो गई है। करीब साढे चार बजे से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है।

chat bot
आपका साथी