पालीथिन का उपयोग न करें, पानी व्यर्थ न बहाएं

नमो फाउंडेशन संस्था की ओर से भारत एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:30 PM (IST)
पालीथिन का उपयोग न करें, पानी व्यर्थ न बहाएं
पालीथिन का उपयोग न करें, पानी व्यर्थ न बहाएं

बिजनौर, जेएनएन। नमो फाउंडेशन संस्था की ओर से भारत एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे, सामाजिक कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण समेत मानव उत्थान के विभिन्न प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान तीन जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया।

शनिवार सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन से शुरू हुई दौड़ रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। रेलवे स्टेशन, कल्लूगंज और रामलीला मैदान पर नुक्कड़ सभा का आयेाजन भी किया गया। एंटी कोरोना टास्क फोर्स के जिलाध्यक्ष एवं श्रीराम नवमी महोत्सव समिति के सदस्य अरुण गहलौत ने कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता का आह्वान किया। योगधन सेवा संस्थान के योगाचार्य अरुण राजपूत ने योग के साथ साथ राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शुरुआत हमें खुद से ही करनी होगी। नमो फाउंडेशन के सचिव सुशील राजपूत ने बच्चों से पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आज लगाया गया पौधा उनके युवावस्था में पहुंचने तक एक वृक्ष का रूप ले लेगा और मानव जीवन के अनुकूल वातावरण पैदा करेगा। उन्होंने पालीथिन का उपयोग नहीं करने और पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की अपील की।

पूर्व सैनिक रविद्र काकरान एवं मनोज कुमार ने देश की महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से बच्चों को समय समय पर अवगत कराने का अभिभावकों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे देश की पूंजी हैं। बच्चों को उच्च शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार देकर ही देश के प्रति अपनी सेवाओं को निभाया जा सकता है। आयोजन में संजीव शर्मा, सचिन राजपूत, सुशील राजपूत, आर्यन सहित कई नागरिक शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी