सुरक्षित जिदगी के लिए तेज वाहन न चलाएं: अशोक राणा

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना बेहद जरूरी है लेकिन तेज गति से वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:38 PM (IST)
सुरक्षित जिदगी के लिए तेज वाहन न चलाएं: अशोक राणा
सुरक्षित जिदगी के लिए तेज वाहन न चलाएं: अशोक राणा

बिजनौर, जेएनएन: 'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा' के लिए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना बेहद जरूरी है, लेकिन तेज गति से वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी है। यदि जीवन सुरक्षित रखना है, तो निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना पड़ेगा। यह बात सोमवार को विवेक कालेज में दूसरे सुरक्षा सप्ताह के मौके पर हुए कार्यक्रम में विधायक अशोक राणा ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक धामपुर अशोक राणा व जनपद सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/ डीएम रमाकांत पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण निर्धारित गति सीमा से तेज गति से वाहन चलाना, सीट बेल्ट एवं हेलमेट ना पहनना है। दुर्घटनाओं से बचाव को आम जनमानस को जागरूकता करना होगा। न्होंने एआरटीओ, सीओ सिटी, अधिशासी अभियंता लोनिवि और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क को गड्ढा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मौजूद एआरटीओ प्रणव झा ने कहा कि वह संबंधित विभाग के अफसरों को साथ लेकर वाहन चालकों से सुरक्षा के नियमों का पालन कराए जाने का प्रयास किए जाएंगे।

डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ा है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। वहीं यदि वाहन चालकों को ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उस समय वाहन की गति अधिक होती है। जब तक आगे चल रहे वाहन चालक द्वारा संकेत ना दिया जाए, तब तक ओवरटेक नहीं करना चाहिए।

छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ : डीएम

डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कालेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा आवश्यक रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई। वहीं एआरटीओ प्रणव झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को हादसों से बचने को उपाए बताए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी