दिव्यांगजनों में होती है अद्भुत शक्ति: भारतेंद्र

नजीबाबाद स्थित महर्षि दयानंद दिव्यांग आश्रम एवं आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर में विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांगजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगों का साहस बढ़ाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM (IST)
दिव्यांगजनों में होती है अद्भुत शक्ति: भारतेंद्र
दिव्यांगजनों में होती है अद्भुत शक्ति: भारतेंद्र

बिजनौर, जागरण टीम। नजीबाबाद स्थित महर्षि दयानंद दिव्यांग आश्रम एवं आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर में विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांगजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगों का साहस बढ़ाया गया।

बुधवार को आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लघु नाटिका समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि इसमें ईश्वर का वरदान है। दिव्यांगजनों में अद्भुत शक्ति होती है। आवश्यकता है उनमें जोश जगाने की। उन्हें जीवन के किसी भी मोड़ पर हतोत्साहित नहीं होने देना चाहिए। आज दिव्यांगजन खेल, गायन, नृत्य एवं अनेक प्रतिस्पर्धाओं में खुद को साबित कर कई पुरस्कार जीतकर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग बनाने वाले जयप्रकाश, दिव्यांग आश्रम की संचालिका कमलेश आर्या, अमनवीर चौधरी, कुलदीप, प्रकाश प्रभा, गौतम सिंह, मनोज उपाध्याय, प्रधानाचार्य गर्जना, हेमेंद्र सिंह, पुलकित, समर सिंह सहित कई नागरिक उपस्थित रहे। कमलेश आर्या ने आभार व्यक्त किया। महाराणा प्रताप तिराहे का कराएं सौंदर्यीकरण

धामपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्यों ने महाराणा प्रताप तिराहे का सौंदर्यीकरण किए जाने की मांग ब्लाक प्रमुख से की है। उन्होंने इस संबंध में ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा है।

उन्होंने बताया कि तिराहे पर अंधेरा पड़ा रहता हैं तथा पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने महाराणा प्रताप तिराहे का सौंदर्यीकरण कराने, चारों ओर लाइट की व्यवस्था एवं पानी के लिए नल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यहां पर जो पुराना नल है, उसका पानी अत्यंत खराब है। इसके चलते यहां पर नल लगवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सौरभ चौहान, कपिल राणा, मानिक राजपूत, विकास राणा, मुकेश चौहान, देव चौहान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी