धामपुर शुगर मिल ने शुरू किया तौल कांटे लगाने का काम

धामपुर शुगर मिल ने पेराई सत्र 2021-22 के शुरू करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए गन्ना महाप्रबंधक ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ तौल कांटे की पूजा की तथा छह क्रय केंद्रों के लिए तौल कांटे भेज दिए हैं। मिल ने क्रय केंद्रों पर कांटे लगाने का काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:14 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:14 AM (IST)
धामपुर शुगर मिल ने शुरू किया तौल कांटे लगाने का काम
धामपुर शुगर मिल ने शुरू किया तौल कांटे लगाने का काम

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर शुगर मिल ने पेराई सत्र 2021-22 के शुरू करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए गन्ना महाप्रबंधक ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ तौल कांटे की पूजा की तथा छह क्रय केंद्रों के लिए तौल कांटे भेज दिए हैं। मिल ने क्रय केंद्रों पर कांटे लगाने का काम शुरू कर दिया है।

धामपुर शुगर मिल इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पेराई सत्र जल्द शुरू करेगा। इसके लिए क्रय केंद्रों पर कांटे लगाने का काम शुरू हो गया है। रविवार को गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ तोल कांटों की पूजा-अर्चना की। साथ ही छह क्रय केंद्रों बसेड़ा, पुरैनी, सैदपुर गज्जू, सैढ़ा, कश्मीरी, हकीकतपुर गंगवाली के लिए तोल कांटे भेज दिए हैं। गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि 207 क्रय केंद्रों पर कांटे लगाए जाएंगे। अब प्रतिदिन 12 कांटे क्रय केंद्रों को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत क्रय केंद्रों पर खड़ंजा लगाकर पक्का कर दिया गया है। इससे किसानों को बारिश में भी गन्ना लाने में दिक्कत नहीं होगी। इस अवसर पर एमपी राणा, लोकेन्द्र ढाका, पदम सिंह, आजेन्द्र सिंह, संजीव शर्मा, अरविद सक्सेना शामिल रहे। लक्सर में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

नहटौर : भारतीय किसान यूनियन की बैठक ब्लाक परिसर में आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी 22 सितंबर को लक्सर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

रविवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि भाकियू की महापंचायत लक्सर में 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजनौर से होकर लक्सर जाएंगे साथ ही उनके जनपद के दौरे के मौके पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। प्रत्येक पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें। चौधरी प्रदीप सिंह ने पदाधिकारियों को पंचायत में पहुंचने के लिए लक्य देकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कुलदीप सिंह की अध्यक्ष्ता व सुनील प्रधान के संचालन में हुई बैठक में नितिन सिरोही, सुनील कुमार, राकेश, अंकित, धर्मवीर सिंह, कविद्र, संजीव, टीकम सिंह, संदीप, नौशाद, विजयपाल सिंह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी