आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को नूरपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह करोड़ों रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:31 PM (IST)
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

बिजनौर, टीम जागरण। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को नूरपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह करोड़ों रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर बुधवार को 11.15 बजे नूरपुर के खालसा इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर उतरेगा। कालेज परिसर में बने कार्यक्रम स्थल पर वह 31 करोड़ की लागत से बालवाली स्थित गंगा नदी पर बनने वाली एप्रोच रोड, नाबार्ड से 62.21 करोड़ अफजलगढ़-कालागढ़-हरेवली, बेनीपुर और मोहद्दीपुर मार्ग तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, केंद्रीय सड़क निधि से 13.45 करोड़ की लागत से एनएच-734 से शाहपुर जमाल से वाया सुआवाला होते हुए सुरजननगर तक चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण और केंद्रीय सड़क निधि से 31.02 करोड़ की लागत से नजीबाबाद वाया नांदकार नगीना होते हुए नगीना तक चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण के शिलान्यास समेत कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 12.10 बजे वह सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। -कार्यक्रम में रहेगी कड़ी सुरक्षा

रैली स्थल से लेकर हैलीपैड पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दो एएसपी, छह सीओ, 100 दारोगा, 500 सिपाही और पांच कंपनी पीएसी तैनात की गई है। जांच के बाद ही व्यक्ति रैली स्थल पर जा जाएगा। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने मंगलवार देर शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एसडीएम चांदपुर हिमांशु वर्मा और सीओ शुभ सुचित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

संसू, नूरपुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल को भगवा रंग में रंग दिया गया है। मंगलवार को सैकड़ों सफाईकर्मी सभास्थल पर सफाई में जुटे हुए है। वहीं डिवाइडर पर पेंट का काम भी तेजी से चल रहा था। कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीमें डेरा डाले हुए थे। वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा नेता खालसा इंटर कालेज में डटे हुए थे।

chat bot
आपका साथी