कोहरे के साथ हुई दिसंबर माह की शुरुआत

दिसंबर माह के पहला दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सुबह सवेरे आसमान में अच्छा कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन लाइटों के सहारे अपने गंतव्य को पहुंचे। वैसे पिछले कई दिनों से जनपद में दिनोंदिन ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह शाम और रात को मौसम में अच्छी ठंड रहती है लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से जरूर आम आदमी को सर्दी से राहत मिलती है। जनपद का अधिकत तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:20 PM (IST)
कोहरे के साथ हुई दिसंबर माह की शुरुआत
कोहरे के साथ हुई दिसंबर माह की शुरुआत

जेएनएन, बिजनौर। दिसंबर माह के पहला दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सुबह सवेरे आसमान में अच्छा कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन लाइटों के सहारे अपने गंतव्य को पहुंचे। वैसे पिछले कई दिनों से जनपद में दिनोंदिन ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह, शाम और रात को मौसम में अच्छी ठंड रहती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से जरूर आम आदमी को सर्दी से राहत मिलती है। जनपद का अधिकत तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

चांदपुर: ठंड अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसका असर दिसंबर की शुरूआत के और अधिक होना शुरू हो गया है। दरअसल, मंगलवार को दिसंबर माह की शुरूआत कोहरे की साथ हुई। वहीं, ठंडी हवा चलने से भी लोगों को ठंड का पूरा अहसास होने लगा है। कहा जाए तो मौसम ने पूरी तरह रंग बदलना शुरू कर दिया है। देखा जा रहा था कि अभी सुबह और शाम ही ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन पिछले एक दो दिन में ठंडी हवा चलने के साथ मौसम सर्द होने लगा। जिसका असर मंगलवार सुबह देखने को मिला। सुबह के घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय लोगों को कोहरे के बीच गुजरने में परेशानी हुई। वहीं वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के चलते हाइवे व अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ कोहरा हटा और धूप खिली। जिसके बाद लोगों को राहत मिली। उधर, शाम होते होते एक बार ठंड ने दस्तक दी।

chat bot
आपका साथी