बारिश से धान की फसल को पहुंचा नुकसान

बिजनौर जेएनएन। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है। बारिश ने किसानों की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:08 PM (IST)
बारिश से धान की फसल को पहुंचा नुकसान
बारिश से धान की फसल को पहुंचा नुकसान

बिजनौर, जेएनएन। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है। बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। धान, उड़द व चारा सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। नगर में कई मोहल्लों के संपर्क मार्ग पर जलनिकासी अवरुद्ध होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। धान की फसल लगभग तैयार खड़ी है। कुछ किसानों ने बारिश से पहले धान की कटाई की। लेकिन बारिश से किसानों को आफत में डाल दिया है। खेत में पड़ा धान को जबरदस्त नुकसान पहुंचा ही है साथ ही तैयार धान की फसल को बारिश नुकसान पहुंचा रही है। कई किसानों की बारिश और तेज हवाओं के चलते धान और गन्ने की फसल धराशाई हो गई है। बारिश से चारे की फसल प्रभावित हुई। पशुओं के लिए चारा लाना किसान परेशानी का सबब बना है। नगर के मोहल्ला मुगलूशाह, संतोमालन, हवेलीतला, रम्पुरा, जाब्तागंज, वाहिदनगर, तहसील कालोनी सहित कई संपर्क मार्गों पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

मंडावली क्षेत्र में पिछले दो दिन से मूसलाधार वर्षा के साथ तेज हवा के चलने से किसानों की खेतों में खड़ी फसल धराशाई हो गई। उड़द, धान, गन्ना, चारा सहित अन्य फसलें जमीन पर गिर गई हैं। धान व उड़द की फसल को भारी नुकसान हो पहुंचा है। सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, अजय कुमार, मदनपाल आदि किसानों का कहना है कि धान की फसल में पहले से ही पानी भरा हुआ था, इस समय धान की फसल खेतों में तैयार खड़ी है और उड़द की फसल पर फूल आ रहा है, जो तेज हवा के साथ बारिश से खराब हो गया है। कई किसानों के खेतों में धान की फसल कटी हुई पड़ी है। किसानों को चिता सताने लगी है जिन किसानों ने खेतों में महंगे बीज लाकर खेतों में उगाने के लिए सरसों व गन्ने की बुबाई की थी उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी